मिरेकल गार्डेन: सुगंध का खजाना
गार्डेन को डिजाइन करना कोई दुबई से सीखे। जी हां, बागान की साज सज्जा करना कोई आसान नहीं लेकिन दुबई ने धरती पर फूलों का स्वर्ग उतार दिया।
दुबई का मिरेकल गार्डेन दुनिया का एक शानदार एवं अति दर्शनीय गार्डेन है। शायद इसीलिए इसे फादर आफ गार्डेन के नाम से भी जाना एवं पहचाना जाता है। मिरेकल गार्डेन को वस्तुत: दुनिया का सबसे खूूबसूरत गार्डेन माना जाता है।
प्राकृतिक फूलों के इस शानदार बागान को देखने एवं फूलों की सुगंध से दिल एवं दिमाग को एक विशेष ताजगी देने के लिए दुनिया भर के पर्यटक मिरेकल गार्डेेन की सैर के लिए आते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई के जिला डबैलैंड स्थित मिरेकल गार्डेन को वेलेंटाइन डे पर वर्ष 2013 में विधिवत लंाच किया गया था। करीब 72000 वर्ग मीटर के दायरे में फैले मिरेकल गार्डेन ने अपनी विशिष्टता एवं खूबसूरती से अल्प समय में वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई।
खास बात यह है कि मिरेकल गार्डेन केवल फूलों का एक बागीचा भर नहीं है, बल्कि फूलों को एक निश्चित शेप में ग्रो किया गया है। लिहाजा आकार-प्रकार ने मिरेकल गार्डेन को अति दर्शनीय बना दिया।
रेगिस्तान के बीच विकसित यह सुन्दर गार्डेन अपने विशिष्ट वैभव से दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करता है। खास यह कि इस शानदार एवं विचित्र गार्डेन में फूलों से आकृतियों को विकसित किया गया है।
मसलन इन्द्रधनुष, पवन चक्की, ताजमहल, मोर, झोपड़ियां, झरना, फूलों की टोकरी, फूलों के श्रंखलावद्ध प्रवेश द्वार, आलीशान महल, फूलों की नदियां आदि इत्यादि बहुत कुछ हैं। बारिश में तो इस शानदार गार्डेन का सौन्दर्य आैर भी अधिक निखर आता है।
बारिश के मौसम में मिरेकल गार्डेन का दृश्य अद्भुत होता है क्योंकि फूलों सहित पौधों का आकार प्रकार विस्तार लेता है। मिरेकल गार्डेन में एक बटरफ्लाई गार्डेन भी खास है।
इस गार्डेन के फूलों पर विभिन्न प्रजातियों की 15 हजार से अधिक तितलियां मड़राती दिखेंगी। जिससे इस शानदार एवं खूबसूरत गार्डेन की दर्शनीयता एवं खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
खास यह कि इस विशाल गार्डेन के 18 एकड़ से अधिक एरिया में फूलों की विशाल श्रंखला दृश्यांकित है। विशेषज्ञों की मानें तो मिरेकल गार्डेन दुनिया का सबसे बड़ा फूलों का बगीचा है। इस गार्डेन में चार करोड़ 50 लाख से अधिक फूल लगे हैं। इनमें फूलों की 10000 से अधिक प्रजातियां हैं।
इस गार्डेन को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे चौतरफा फूलों की नदियां प्रवाहमान हों। रेगिस्तान के बीच में स्थित होने के बावजूद मिरेकल गार्डेन तक पहंुचना बेहद आसान है। इसके लिए पर्यटक डेजर्ट सफारी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
मिरेकल गार्डेन में एक छोटा सा तालाब भी है। यह तालाब इस सुन्दर गार्डेन की सुन्दरता में चार चांद लगा देता है। फूलों के पौधों की सिचाई के लिए वेस्ट वॉटर का उपयोग किया जाता है। सिचाई में नित्य 200000 गैलन पानी का उपयोग किया जाता है।
खास यह कि एक विशाल क्षेत्र में फैले इस गार्डेन को देखते-घूमते पर्यटक थक जाते हैं। लिहाजा उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर विश्रामगृह भी बने हैं।
जिससे पर्यटकों को फूलों एवं सुगंध के बीच सोने का सुख मिलता है। खास यह कि वर्ष में गार्डेन की डिजाइन में परिवर्तन भी होता है। जिससे मिरेकल गार्डेन में बदलाव भी दिखता रहे।
मिरेकल गार्डेन दुबई की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
निकटतम रेलवे स्टेशन भी दुबई में स्थित है। इतना ही नहीं, दुबई मेट्रो रेल की भी सुविधा है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मिरेकल गार्डेन की यात्रा कर सकते हैं।
25.267410,55.292679
25.267410,55.292679












No comments:
Post a Comment