Thursday, 7 February 2019

एंजल वॉटरफॉल्स: रोमांच की अनुभूति

   एंजल वॉटरफॉल्स को प्रकृति का नायाब तोहफा कहा जाना चाहिए। जी हां, एंजल वॉटरफॉल्स की खूबसूरती का कोई जोड़ नहीं।

   खास यह कि वेनेजुएला के प्रांत बोलिवर के ग्रान सबाना क्षेत्र का यह सुन्दर वॉटरफॉल्स वैश्विक ख्याति रखता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो एंजल वॉटरफॉल्स दुनिया का सबसे ऊंचा फॉल्स है। इसे जिमी एंजल वॉटरफॉल्स के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो एंजल वॉटरफॉल्स नियाग्रा के वॉटरफॉल्स से करीब 15 गुना बड़ा है।


   एंजल वॉटरफॉल्स की ऊंचाई करीब 979 मीटर है। इसकी गहराई भी कम नहीं है। एंजल वॉटरफॉल्स की गहराई भी करीब 807 मीटर है। इसकी वस्तुस्थिति का तकनीकि तौर पर 1949 में अध्ययन किया गया था। 

  वर्ष 1949 में अमेरिकी पत्रकार रुथ रोबर्टसन की अगुवाई में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी ने सर्वेक्षण किया था। 
   इस सर्वेक्षण में पाया गया कि एंजल वॉटरफॉल्स की ऊंचाई 979 मीटर है। एंजल वॉटरफॉल्स की यह ऊंचाई दुनिया के अन्य वॉटरफॉल्स की तुलना में कहीं अधिक है। 

   लिहाजा इसे आधिकारिक ऊंचाई माना जा सकता है। इसकी दर्शनीयता वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है।
  वेनेजुएला के कानाईमा नेशनल पार्क का हिस्सा एंजल वॉटरफॉल्स खास खूबियों के कारण वैश्विक पर्यटकों का खास पसंदीदा क्षेत्र है। 

  विशिष्टताओं के कारण यूनेस्को ने एंजल वॉटरफॉल्स को विश्व धरोहर घोषित किया है। एंजल वॉटरफॉल्स वस्तुत: ओयनटेपुई पर्वत का हिस्सा है। 
  अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण एंजल वॉटरफॉल्स का जल नीचे आकर वाष्प (भाप) में परिवर्तित हो जाता है। 

   एंजल वॉटरफॉल्स की विलक्षणता अति दर्शनीय है। एंजल वॉटरफॉल्स के निचलेे स्थल पर तेज हवा एवं धंुध का परिवेश आच्छादित रहता है। 
  हालांकि एंजल वॉटरफॉल्स का कोई सार्वभौमिक मान्य मानक नहीं है। फिर भी यह अति विलक्षण है।

   खास तौर से 20 वीं सदी में इसे एंजल वॉटरफॉल्स के नाम से जाना पहचाना गया। विशेषज्ञों की मानें तो निसंदेह यह दुनिया का सबसे बड़ा एवं ऊंचा बहाव है। इस सुन्दर एंजल वॉटरफॉल्स का प्राकृतिक आनन्द पर्यटक हवाई यात्रा से भी ले सकते हैं। 
  एंजल वॉटरफॉल्स को कभी चुरुन-मेरु नाम से ख्याति हासिल थी। इसका शाब्दिक अर्थ 'गरजता जलप्रपात" होता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो एंजल वॉटरफॉल्स यूरोपीय वॉटरफॉल्स है। जिसकी दिव्यता-भव्यता का कोई जोड़ नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो यूरोपीय फर्नांडो डे बेरिया एंजल वॉटरफॉल्स के वास्तविक खोजकर्ता थे। 

   इसकी खोज 16 वीं एवं 17 वीं शताब्दी के मध्य किया गयी थी। अमेरिकी विमान चालक जिम्मी एंजिल ने हवाई जहाज से इसे देखा था। इसके बाद उन्होंने इस विहंगम एंजल वॉटरफॉल्स की चर्चा एवं प्रचार किया। 

   एंजिल ने इस वॉटरफॉल्स की विशिष्टताएं जानने के लिए काफी कुछ परिश्रम किया था। लिहाजा एंजिल के सम्मान में इस प्राकृतिक वॉटरफॉल्स का नामकरण एंजिल के नाम किया गया था। अब देश दुनिया में इसे एंजल वॉटरफॉल्स के नाम से ख्याति हासिल है। 

   एंजल वॉटरफॉल्स वेनेजुएला का मुख्य पर्यटन स्थल है। वेनेजुएला के सुदूर जंगल में स्थित एंजल वॉटरफॉल्स पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। दिव्यता-भव्यता होने के बावजूद पर्यटक एंजल वॉटरफॉल्स पर जलक्रीड़ा करना नहीं भूलते हैं।
   खास यह कि एंजल वॉटरफॉल्स के नीचे से ही नदी प्रारम्भ होती है। नदी में जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द पर्यटक ले सकते हैं। 
   सामान्य तौर पर पर्यटक नदी में जलक्रीड़ा का आनन्द जून से दिसम्बर की अवधि में खास तौर से ले सकते हैं। पर्यटक वॉटर रॉफ्टिंग का भी आनन्द ले सकते हैं।
   एंजल वॉटरफॉल्स की यात्रा के सभी संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट गैटविक एयरपोर्ट है। पर्यटक हीथ्रो एयरपोर्ट का भी उपयोग एंजल वॉटरफॉल्स की यात्रा के लिए कर सकते हैं। पर्यटक निकटतम रेलवे स्टेशन एवं सड़क मार्ग का भी यात्रा के लिए उपयोग कर सकते हैं।
29.523360,-95.557880

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...