गोल्डन पवेलियन: अतुलनीय स्थापत्य कला
गोल्डन पवेलियन की स्थापत्य कला को अतुलनीय कहा जाना चाहिए। जी हां, गोल्डन पवेलियन के सौन्दर्य पर दुनिया के पर्यटक मुग्ध होते हैं।
जापान के अति सुन्दर शहर क्योटो में स्थित गोल्डन पवेलियन अति दर्शनीय है। शायद इसी कारण से गोल्डन पवेलियन वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। इसे किनकाकू जी एवं टेम्पल ऑफ गोल्डन पवेलियन भी कहा जाता है।
क्योटो का यह सुन्दर मंदिर अपनी खास विशिष्टताओं के कारण दुनिया भर में जाना एवं पहचाना जाता है। इसकी संरचना 14वीं सदी में की गयी थी।
इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण शोगुन आशिकागा योशिमित्सू की स्मृति किया गया। एक विशाल जलाशय एवं बाग-बगीचा के सानिध्य में संरचित इस मंदिर को विलक्षण एवं अद्भुत माना जाता है।
खास तौर से इसे सद्भाव के लिए प्रेरित करने वाला मंदिर माना जाता है। खास यह कि गोल्डन पवेलियन का मंडप स्वर्ण जड़ित है। लाइटिंग शेड्स जलाशय में एक अति मनोहारी दृश्य पैदा करते हैं।
लाइटिंग से जलाशय में मंदिर का प्रतिबिंब स्वर्ण मंदिर की भांति दिखता है। किनकाकू जी का शाब्दिक अर्थ हिरण गार्डेन मंदिर होता है। क्योटो का यह मंदिर जापान का प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर है। इसे आधिकारिक रूप से रोकू जी कहा जाता है।
जापान की अति लोकप्रिय इमारतों में से एक गोल्डन पवेलियन वस्तुत: पर्यटकों को वैचारिक संदेश भी देता है। गोल्डन पवेलियन वस्तुत: तीन मंजिला स्थापत्य कला की सुन्दर कृति है।
मंदिर परिसर में एक मैदान भी है। मंदिर के दो शीर्ष तल स्वर्ण आवरण जड़ित हैं। लिहाजा इसका सौन्दर्य काफी कुछ अलग दिखता है। विशिष्टताओं के कारण ही गोल्डन पवेलियन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया है।
मंदिर की इस संरचना में स्थापत्य कला की विशिष्ट शैली के दर्शन होते हैं। खास यह कि मंडप की वास्तुकला में तीन अलग अलग शैलियां दिखती हैं।
वास्तुकला की इन तीन शैलियों में शिंदे, समुराई एवं जेन हैं। वास्तुकला का यह अद्भुत संगम बेहद आकर्षक एवं दर्शनीय है। इतना ही नहीं, गोल्डन पवेलियन की प्रत्येक मंजिल में स्थापत्य कला एक अलग ही अंदाज में दर्शित होगी।
मान्यता है कि भगवान बुद्ध के राख अवशेष यहां संरक्षित है। लिहाजा आस्था की दृष्टि से इसे सर्वोत्तम धार्मिक स्थान माना जाता है।
प्रकृति की गोद में रचा-बसा गोल्डन पवेलियन श्रद्धालुओं-पर्यटकों को शांत परिवेश के साथ ही शीतलता भी प्रदान करता है। बाग-बगीचा यहां के परिवेश को आैर भी अधिक सुन्दर बना देते हैं।
गोल्डन पवेलियन का गार्डेन गो राउण्ड स्टाइल में होने के कारण विशिष्टता को दर्शाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इसे बौद्ध धर्म में एक महातीर्थ का स्थान हासिल है।
गोल्डन पवेलियन की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट हनेदा टोक्योे इंटरनेशनल एयरपोर्ट एवं नरिता इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।
निकटतम रेलवे स्टेशन क्योटो है। पर्यटक या श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मेट्रो रेल सेवा भी उपलब्ध है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी गोल्डन पवेलियन की यात्रा कर सकते हैं।
35.031940,135.748050
35.031940,135.748050












No comments:
Post a Comment