Friday, 28 December 2018

ग्रैंड कैन्यन घाटी: प्राकृतिक सुन्दरता

   ग्रैंड कैन्यन घाटी की प्राचीन सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, ग्रैंड कैन्यन घाटी की प्राकृतिक सुन्दरता किसी को मुग्ध कर लेती है। इसे सौन्दर्य का अद्भुत अलंकरण कहा जाना चाहिए।

   शायद इसी लिए ग्रैंड कैन्यन घाटी को वैश्विक पर्यटन की दृष्टि से देखा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य एरिजोना क्षेत्र में स्थित ग्रैंड कैन्यन घाटी वैश्विक पर्यटकों का पसंदीदा क्षेत्र है। ग्रैंड कैन्यन घाटी वस्तुत: ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क से चौतरफा घिरी है।

   भू-विशेषज्ञों की मानें तो यह कोलोराडो नदी की एक धारा है। विशेषज्ञों की मानें तो ग्रैंड कैन्यन घाटी 60 लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी।
   इस घाटी की लम्बाई एवं चौड़ाई आश्चर्यजनक थी। ग्रैंड कैन्यन घाटी की लम्बाई करीब 446 किलोमीटर है। गहराई भी कम नहीं है।

   इसकी गहराई 6000 फुट है। खास यह कि इस घाटी की चौड़ाई भी आश्चर्यजनक है। ग्रैंड कैन्यन घाटी की चौड़ाई कहीं 6.4 किलोमीटर है तो कहीं इसकी चौड़ाई 29 किलोमीटर तक है। 
  विशेषज्ञों की मानें तो कोलोराडो नदी का पठार धीरे-धीरे उपर उठता गया। लिहाजा अद्भुत दृश्य उभर कर सामने आये।

  विशेषज्ञों की मानें तो कोलोराडो नदी एवं उसकी सहायक नदियों ने इस क्षेत्र को परत-दर-परत काटा। इससे धरती का एक अलग ही इतिहास संरचित हुआ। नदियों के संगम स्थल को कैबब महराब कहते हैं।
   विशेषज्ञों की मानें तो आधुनिक अमेरिका के 1779 में उद्भव अर्थात अस्तित्व में आने से पूर्व इस क्षेत्र में अमेरिकी इंडियंस प्रवास करते थे। ग्रैंड कैन्यन घाटी की विहंगम गुफाएं उनका निवास होती थीं। इन गुफाओं में बस्तियां तक थीं।

   खास यह कि इस विहंगम घाटी में कई पवित्र धार्मिक स्थान भी थे। धार्मिक स्थानों पर तीर्थ यात्राओं के भी आयोजन होते थे। नए परीक्षणों के बाद भू-विशेषज्ञों की मानें तोे कोलोराडो नदी घाटी एक करोड़ सत्तर लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में थी। 
  विशिष्टताओं के कारण अमेरिका ने ग्रैंड कैन्यन घाटी एवं ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित किया है। 
   हालात यह हैं कि ग्रैंड कैन्यन घाटी असंख्य प्राणियों को संरक्षण देती है। खास यह कि इस विशालकाय ग्रैंड कैन्यन घाटी को देखने के लिए वैश्विक पर्यटकों का हुजूम उमड़ता है। 
  पर्यटक कोलोराडो नदी में जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। पर्यटक वॉटर स्पोटर्स एवं रॉफ्टिंग के शौक को पूरा कर सकते हैं। 

   ग्रैंड कैन्यन घाटी एक विशाल प्राकृतिक आश्चर्य है। शायद इसीलिए ग्रैंड कैन्यन घाटी अमेरिका का सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है।
   खास यह कि इस विशालकाय ग्रैंड कैन्यन घाटी को देखने के लिए हवाई जहाज की सुविधा भी उपलब्ध है। खास यह कि ग्रैंड कैन्यन घाटी चौतरफा सुरम्य घाटियों-वादियों की श्रंखला से घिरी है।

   ग्रैंड कैन्यन घाटी के आसपास की अन्य घाटियों-वादियों मेें ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क, काइब नेशनल फॉरेस्ट, ग्रैंड कैनियन पाराशांत नेशनल मान्यूमेंट, ह्युलापाई इंडियन रिजर्वेशन आदि हैं। 
  खास यह कि तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रुजवेल्ट ग्रैंड कैन्यन घाटी को राष्ट्रीय संरक्षण के प्रमुख प्रस्तावक थे।

   जिससे इस विलक्षण घाटी को शासकीय संरक्षण हासिल हो सके। विलक्षणता यह कि ग्रैंड कैन्यन घाटी में वन्य जीवन का कोलाहल है तो वहीं प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को रोमांचित कर देते हैं। 
  विशेषज्ञों की मानें तो ग्रैंड कैन्यन घाटी की खोज करने वालों में यूरोपियन स्पेन के गार्सिया लोपेज डे कैंडनस थे। वह ग्रैंड कैन्यन घाटी पर 1540 में आये थे।

   खास यह कि ग्रैंड कैन्यन घाटी की जलवायु भिन्न-भिन्न रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो ग्रैंड कैन्यन घाटी में डायनासोर की हड्डियों की भी तलाश की जा रही है।
  ग्रैंड कैन्यन घाटी की पथरीली चट्टानें कहीं गहरी खाई को अस्तित्व देती हैं तो कहीं भव्य दीवार की भांति दिखतीं हैं।

   इन पथरीली चट्टानों का सौन्दर्य बेहद दर्शनीय है। खास यह कि ग्रैंड कैन्यन घाटी को विश्व के मुख्य प्राकृतिक आश्चर्य में शीर्ष पर माना गया है।
  ग्रैंड कैन्यन घाटी एवं ग्रैंड कैन्यन नेशनल उद्यान करीब 4927 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। 

   इस विहंगम पर्यटन क्षेत्र ग्रैंड कैन्यन घाटी का भ्रमण करना पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक होता है।
   ग्रैंड कैन्यन घाटी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट फीनिक्स स्काई हार्बर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन एरिजोना है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी ग्रैंड कैन्यन घाटी की यात्रा कर सकते हैं।
35.028790,-114.571530

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...