Monday, 21 January 2019

सिंगापुर : धरती का आधुनिक स्वर्ग

   सिंगापुर को धरती पर आधुनिक स्वर्ग कहा जाना चाहिए। जी हां, सिंगापुर की सुन्दरता देख कर कोई भी मोहित हो सकता है। 

   सिंगापुर को एशिया का सांस्कतिक संगम भी कहा जा सकता है। संस्कृति, इतिहास एवं भाषा की विविधिता सिंगापुर को काफी कुछ खास बना देती है। 
   दक्षिण एशिया में मलेशिया एवं इंडोनेशिया के मध्य स्थित सिंगापुर अपनी खूबसूरती एवं विशिष्टताओं से वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करता है। 
   सिंगापुर अर्थात सिंहों का शहर। इसे वैश्विक पर्यटन का क्षितिज भी कहा जाता है। कारण वैश्विक पर्यटन की सभी खूबियां सिंगापुर में मौजूद हैं। लिहाजा सिंगापुर वैश्विक पर्यटकों को सम्मोहित करता है। 
   खास यह कि सिंगापुर में विभिन्न देशों की संस्कृतियों के अलावा इतिहास एवं भाषा सिंहावलोकन होता है।

   खास यह कि भारत की व्यावसायिक राजधानी मुम्बई से आकार में कुछ कमतर सिंगापुर सौन्दर्य शास्त्र का वैश्विक आइना है।
   दक्षिण-पूर्व एशिया में निकोबार द्वीप समूह से करीब 1500 किलोमीटर दूर सिंगापुर अपनी शान का इकलौता देश है।

   खास यह कि दो दशक की अवधि में सिंगापुर ने वैश्विक पर्यटन एवं व्यापार के क्षेत्र में खास ख्याति हासिल की है। 
  विशेषज्ञों की मानें तो आधुनिक सिंगापुर की अवधारणा एवं स्थापना सर स्टेमफोर्ड रेफल्स ने की थी। वर्ष 1965 में मलेशिया से अलग होकर सिंगापुर का एक सुन्दर राष्ट्र के तौर पर उदय हुआ। 

   किवदंती यह भी है कि 14वीं शताब्दी में सुमात्रा द्वीप के हिन्दू राजकुमार शिकार के लिए इस द्वीप पर गये तो उन्होंने जंगल में सिंह समूह देखा। 
  जिस पर उन्होंने इस द्वीप का नामकरण सिंगापुरा कर दिया। विशेषज्ञों की मानें तो सिंगापुर विश्व की 9वीं एवंं एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

  इस अर्थव्यवस्था में वैश्विक पर्यटन की अहम भूमिका है। अर्थशास्त्रियों की दृष्टि में सिंगापुर किसी चमत्कार से कम नहीं।
  सिंगापुर में चौतरफा खूबसूरती के इन्द्रधनुषी रंग दिखते हैं। सिंगापुर में दर्शनीय स्थलों की एक लम्बी श्रंखला है।

   इनमें खास तौर से तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलाजिकल गार्डेन, सांइस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू-चीनी एवं बौद्ध मंदिर आदि इत्यादि बहुत कुछ है।
  चीनी एवं जापानी गार्डेन की खूबसूरती देखते ही बनती है। सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी बयां की गयी है।

  आजादी की यह कहानी आकर्षक थ्री डी वीडियो शो के जरिए बयां की जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो सिंगापुर की आजादी की इस लड़ाई में भारतीयों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
  कल्चरल म्यूजियम में विभिन्न जातियों के त्याहारों-पर्वों को प्रदर्शित किया गया है। जिनमें दशहरा, दीपावली आदि पर्व-त्योहारों का महत्व बताया गया है। जूरोंग बर्ड पार्क में 600 प्रजातियों एवं 8000 से अधिक पक्षियों के संग्रह को प्रदर्शित किया गया है। 

  यह पार्क एशिया प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है। करीब 30 मीटर ऊंचा मानव निर्मित जलप्रपात एवं ओल स्टार बर्ड शो सिंगापुर का विशेष आकर्षण हैं। बर्ड शो में पक्षी टेलीफोन पर बात करते देखे जा सकते हैं।

  रेप्टाइल पार्क में 10 फुट लम्बे मगरमच्छ के मुंह में प्रशिक्षक का सिर डालना, कोबरा सांप का चुम्बन लेना आदि इत्यादि बेहद रोमांचक प्रतीत होता है। 
   सिंगापुर के मॉल्स बेहद सुन्दर एवं दर्शनीय हैं। सिंगापुर में रेल यात्रा करना बेहद मनोरंजक होता है। इस यात्रा में जंगल, पहाड़, झरनों की श्रंखला बेहद दर्शनीय हैं। 

   ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे स्वप्नलोक में हों। लहलहाते पेड़-पौधों एवं फूलों की वाटिका के मध्य रेल का गुजरना मन को प्रफुल्लित कर देता है।
  यहां का बोटैनिकल गार्डेन रंग-बिरंगे आर्किड फूलों की सुन्दरता एवं खूशबू से पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। सूर्योदय एवं सूर्यास्त का नजारा बेहद लुभावना होता है। 

   सिंगापुर के चिड़ियाघर भी बेहद मनोरंजक हैं। वन्य जीवन का कोलाहल पर्यटकों को प्रफुल्लित करता है। यहां का म्युजिकल फाउण्टेन भी आकर्षित करता है। 
   पर्यटक यहां क्रुज ट्रिप का भरपूर आनन्द उठा सकते हैं। क्रुज ट्रीप से द्वीप का आकर्षण देख सकते हैं। यहां का हॉपरविला थीम पार्क बेहद अनोखा है। यह सैलानियों का मन मोह लेता है।
   इस विशाल पार्क में चीन की संस्कृति को रूपांकित किया गया है। एशिया में सिंगापुर को व्यंजनों की राजधानी संज्ञा दी जाती है। लिहाजा पर्यटक सिंगापुर में स्वादिष्ट व्ंयजनों के चटखारे ले सकते हैं। रात्रि में सिंगापुर एक सुन्दर क्षितिज की भांति चमकता है। नवविवाहित जोड़ों के हनीमून के लिए सिंगापुर बेहतरीन स्थान है। 
   सिंगापुर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। सिंगापुर की यात्रा के लिए सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट है। रेल एवं सड़क मार्ग से भी पर्यटक सिंगापुर की यात्रा कर सकते हैं।
1.352083,103.819839

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...