कुआलालम्पुर: धरती का स्वप्नलोक
कुआलालम्पुर की स्थापथ्य कला एवं सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, यह शानदार एवं जानदार शहर स्थापत्य कला एवं अद्भुत सुन्दरता से वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करता है।
मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर वैश्विक पर्यटकों का पसंदीदा शहर है। कुआलालम्पुर को सौन्दर्य शास्त्र का अद्भुत शहर कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
सांझ ढ़लते ही चौतरफा रंगीन रोशनी से जगमगाता एवं झिलमिलाता शहर कुआलालम्पुर स्वर्ग लोक का रोमांचक एहसास कराता है।
पर्वतों की सुन्दरता एवं वनस्पतियों की सुगंध मन-मस्तिष्क को प्रफुल्लित कर देती है। कुआलालम्पुर की संरचना पर्यटकों एवं दर्शकों को मुग्ध कर लेती है। फव्वारों की शानदार श्रंखला दिल दिमाग को एक विशेष ताजगी का एहसास कराते हैं।
खास यह कि मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में विशेष आकर्षण की एक शानदार श्रंखला विद्यमान है। खास तौर से मलेशिया के राजा का महल इस्ताना निगारा अति दर्शनीय है।
इस शानदार शहर कुआलालम्पुर की खास पहचान यहां के दो जुड़वां टावर हैं। इन जुड़वां टॉवर को पेट्रोनस जुड़वां मीनार के नाम से जाना पहचाना जाता है।
खास यह कि यह दोनों जुड़वा टॉवर कुआलालम्पुर में कहीं से भी देखे जा सकते हैं। करीब 451.9 मीटर ऊंचाई वाले यह सुन्दर एवं शानदार टॉवर पर्यटकों को विशेष तौर पर आकर्षित करते हैं।
करीब 86 मंजिला टावर्स की स्थापत्य कला अद्भुत एवं दर्शनीय है। पेट्रोनस टावर्स के निकट ही कुआलालम्पुर सिटी सेन्टर पार्क भी है। इसकी दर्शनीयता भी अद्भुत है।
खास यह कि इस विहंगम पार्क में 1900 से अधिक पोंम के पेड़ लगे हैं। केएलसीसी एक्वेयरियम एवं केएल टावर भी अति दर्शनीय हैं।
करीब 5000 वर्ग फुट में फैले एक्वेरियम में 150 से अधिक प्रजातियों की मछलियां पर्यटकों का मनोरंजन करती दिखती हैं। इसमें एक सुन्दर 90 मीटर लम्बी टनल भी है। यहां एहसास होता है कि जैसे पर्यटक समुद्र के भीतर देख रहे हों।
नेशनल प्लेनेटोरियम, आर्किड पार्क, बटरफ्लाई पार्क आदि इत्यादि कुआलालम्पुर का आकर्षण एवं शान हैं।
खास यह कि कुआलालम्पुर को क्लांग घाटी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। पर्यटक कुआलालम्पुर के शानदार मॉल्स में शॉपिंग का शौक भी पूरा कर सकते हैं।
विशेष यह कि मलेशिया का सबसे बड़ा शॉपिंग माल कुआलालम्पुर में ही है। इस मॉल को बरजाया टाइम स्क्वेयर मॉल के नाम से जाना पहचाना जाता है। यह विशाल मॉल करीब 3450000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
बरजाया टाइम मॉल में विश्व के सर्वश्रेष्ठ ब्राांड उपलब्ध रहते हैं। कुआलालम्पुर वन्य जीवन, अद्भुत संस्कृति एवं विस्तृत लोक परम्पराओं का संगमन है।
यहां की परम्परा एवं संस्कृति विश्व के पर्यटकों को विशेष आकर्षित करती हैं। कुआलालम्पुर वस्तुत: मलेशिया की राजधानी है।
हालांकि मलेशिया ने कुआलालम्पुर से कुछ दूर प्रशासनिक राजधानी विकसित की है। इस प्रशासनिक राजधानी को पुत्रजया के नाम से जाना पहचाना जाता है।
पुत्रजया की दिव्यता-भव्यता अति दर्शनीय है। पुत्रजया किसी स्वप्न लोक से कम नहीं है। पुत्रजया की झील बेहद सुन्दर है।
अत्याधुनिक सेवाओं-सुविधाओं से सुसज्जित पुत्रजया बेहद दर्शनीय है। कई कंवेंशन सेंटर यहां के विशेष आकर्षण हैं। खास यह कि सरकारी कर्मचारियों के आवास झील के किनारे हैं।
मलेशिया के प्रधानमंत्री का कार्यालय भी सुन्दरता की बेजोड़ संरचना है। विभिन्न देशों के दूतावास भी खूबसूरती का एक रंग हैं।
पुत्रजया घूमने के लिए क्रुज की शानदार व्यवस्था है। लिहाजा पर्यटक एक सुखद आनन्द की अनुभूूति यहां कर सकते हैं।
लंकावी आईलैण्ड: लंकावी आईलैण्ड कुआलालम्पुर का विशेष आकर्षण है। पर्यटक करीब डेढ़ घंटे का सफर कर लंकावी पहुंच सकते है।
बाटु गुफाएं गोम्बक: बाटु गुफाएं गोम्बक दरअसल गुफाओं एवं मंदिरों का गढ़ है। वस्तुत: यह एक पर्वत है। यहां सुंगाई बाटु नदी प्रवाहित है।
बाटु गुफाएं गोम्बक: बाटु गुफाएं गोम्बक दरअसल गुफाओं एवं मंदिरों का गढ़ है। वस्तुत: यह एक पर्वत है। यहां सुंगाई बाटु नदी प्रवाहित है।
मान्यता है कि भगवान मुरुगन यहां विराजते हैं। इस कारण से यह स्थान हिन्दुओं के मध्य बेहद लोकप्रिय है। इतिहास एवं शिल्प कला का यह क्षेत्र किसी खजाना से कम नहीं है।
फ्रेजर पहाड़ियां: फ्रेजर पहाडि़यां कुआलालम्पुर का विशेष आकर्षण है। इस पर्वत श्रंखला पर रिसोर्ट की एक शानदार श्रंखला है। यहां से चौतरफा खूबसूरती का एहसास किया जा सकता है।
प्राकृतिक सौन्दर्य का यह अद्भुत आयाम पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह स्थान वस्तुत: कच्ची धातुओं से ताल्लुक रखता है।
थीन हू मंदिर: थीन हू मंदिर वस्तुत: दक्षिण-पूर्वी एशिया का सबसे प्राचीन मंदिर है। यह चीन की समुद्री देवी माजु को समर्पित है। अद्भुत वास्तुशिल्प का सुन्दर नमूना यह मंदिर पहाड़ पर स्थित है। यह स्थान अति दर्शनीय है।
पेनांग बीच: पेनांग बीच बेहद सुन्दर स्थान है। यहां चौतरफा प्रकृति का सुन्दर नजारा दिखता है।
कुआलालम्पुर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कुआलालम्पुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके अलावा पर्यटक रेलवे एवं सड़क मार्ग से भी कुआलालम्पुर की यात्रा कर सकते हैं।
3.139003,101.686852
कुआलालम्पुर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कुआलालम्पुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके अलावा पर्यटक रेलवे एवं सड़क मार्ग से भी कुआलालम्पुर की यात्रा कर सकते हैं।
3.139003,101.686852












No comments:
Post a Comment