काकाडू नेशनल पार्क: प्राकृतिक सौन्दर्य
काकाडू नेशनल पार्क को प्राकृतिक सौन्दर्य का अद्भुत दर्पण कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र स्थित काकाडू नेशनल पार्क की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं।
उल्लेखनीय है कि यह शासकीय संरक्षित क्षेत्र है। नदियों, झीलों-झरनों एवं सुरम्य वन क्षेत्र से आच्छादित काकाडू नेशनल पार्क एक अति खूबसूरत वैश्विक पर्यटन क्षेत्र है। विशेषज्ञों की मानें तो यह एक करामाती हिल स्टेशन है।
डार्विन से करीब 171 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित काकाडू नेशनल पार्क वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा पर्यटन एरिया है। करीब 19804 वर्ग किलोमीटर में फैला यह काकाडू नेशनल पार्क अद्भुत है।
इसकी विशालता एवं विहंगमता का सहज अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक पर्यटक यहां प्राकृतिक सौन्दर्य बोध के लिए आते हैं।
काकाडू नेशनल पार्क मुख्यत: झीलों-झरनों, नदियों, वन्य जीवन, पथरीली चट्टानों की विविधिता दर्शनीय है। आदिवासी विविधिता काकाडू नेशनल पार्क का मुख्य आकर्षण है। आस्ट्रेलिया स्थित यह सुन्दर पार्क रॉक कला का विलक्षण आयाम है।
पर्यटक काकाडू नेशनल पार्क में शिविर लगा कर प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनन्द लेते हैं। वस्तुत: काकाडू नेशनल पार्क का जल क्षेत्र मगरमच्छों से आबाद है। इस पार्क का एक बड़ा क्षेत्र जल सम्पदा से आच्छादित है।
इतना ही नहीं काकाडू नेशनल पार्क खनिज सम्पदाओं का भण्डारण भी है। यूरेनियम की दुनिया की सबसे बड़ी खान काकाडू नेशनल पार्क में स्थित है। इसे रेंजर यूरेनियम माइन कहा जाता है।
आैषधीय वनस्पतियों की प्रचुरता काकाडू नेशनल पार्क को काफी कुछ खास बना देती है। वन्य जीवन से लेकर जीव-जन्तुओं की विलक्षण दुनिया काकाडू नेशनल पार्क में अवलोकित होती है।
खास यह कि 280 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का कलरब काकाडू नेशनल पार्क की शांति को भंग करता रहता है। मेढ़क की 25 से अधिक प्रजातियां यहां उपलब्ध हैं।
खास यह कि वनस्पतियों की 1275 से अधिक प्रजातियां काकाडू नेशनल पार्क में शोभायमान हैं। इतना ही नहीं काकाडू नेशनल पार्क समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
विशेषज्ञों की मानें तो रिकार्ड 5000 से अधिक कला साइटें काकाडू नेशनल पार्क में दर्शनीय हैं।
यह कलात्मकता हजारों वर्ष प्राचीन आदिवासी संस्कृति को दर्शाती हैं। यह एक पुरातात्विक स्थल भी घोषित है। आदिवासी जीवन शैली पर्यटकों को मुग्ध करती है।
विशेषता उनके रीति-रिवाज एवं विश्वास महत्वपूर्ण हैं। आदिवासी रॉक कला वैश्विक ख्याति रखती है। काकाडू नेशनल पार्क में नूरलांगी एवं उबेर साइट्स पर्यटकों की बेहद पसंदीदा हैं।
काकाडू नेशनल पार्क के मागुक, गुनलोम, ट्विन फाल्स एवं जिम-जिम फाल्स आदि बेहद प्रसिद्ध हैं। इन फाल्स में पर्यटक जलक्रीडा का भरपूर आनन्द लेते हैं।
पर्यटक काकाडू नेशनल पार्क में क्रुज का आनन्द ले सकते हैं। क्रुज में सफर करते हुए काकाडू नेशनल पार्क के नैसर्गिक सौन्दर्य का अपना एक अलग ही आनन्द दिखता है।
दुनिया के इस विलक्षण क्षेत्र में पक्षियों का अद्भुत संसार देख सकते हैं। खास तौर से क्रुज के सफर में पक्षियों का एक अलग ही संसार दिखता है।
विशेषज्ञों की मानें तो आस्ट्रेलिया की 30 प्रतिशत से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का कोलाहल यहां खास तौर से देखा जा सकता है।
काकाडू नेशनल पार्क में प्राकृतिक सौन्दर्य का प्रत्येक आयाम दर्शनीय है। चाहे पर्वत श्रंखला का सौन्दर्य अवलोकित करना हो या फिर घाटियों-वादियों का दुर्लभ सौन्दर्य हो।
शायद इसीलिए काकाडू नेशनल पार्क दुनिया के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।
काकाडू नेशनल पार्क की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट डर्विन इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है।
डर्विन एयरपोर्ट से काकाडू नेशनल पार्क की दूरी करीब 323 किलोमीटर है। पर्यटक रेल एवं सड़क मार्ग से भी काकाडू नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं।
-12.463440,130.845642
-12.463440,130.845642












No comments:
Post a Comment