Thursday, 6 February 2020

ऑकलैंड: प्रकृति की गोद में बसा एक शहर

   ऑकलैंड का प्राकतिक सौन्दर्य वाकई अद्भुत एवं अतुलनीय कहा जाना चाहिए। जी हां, ऑकलैंड दुनिया के अति खूबसूरत शहरों में से एक है। 

   वस्तुत: इस शहर को प्रकृति की गोद कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। हवा से बातें करना या सूर्य की किरणों का अवतरण... जलीय लहरों का खिलंदड़पन... धरती पर स्वर्ग लोक सा प्रतीत होता है। 

   इतना ही नहीं, रात में लाइटिंग में ऑकलैंड का सौन्दर्य आैर भी निखर उठता है। रात में ऑकलैंड रोशनी से झिलमिला उठता है। इन सबका रोमांचक आनन्द लेना हो तो शानदार एवं सुन्दर ऑकलैंड की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। 

   न्यूजीलैण्ड का शहर ऑकलैंड विशिष्टताओं का एक सुन्दर संगम है। शायद इसीलिए इस शहर को 'सिटी ऑफ सेल्स" कहा जाता है। करीब 650 वर्ष प्राचीन इतिहास को अपने आगोश में समेटे ऑकलैंड ने सुन्दरता के नित नये आयाम गढ़े हैं। 

   खास यह कि ऑकलैंड एवं आसपास कई ज्वालामुखी पाये जाते हैं। माउंट ईडन एवं वन ट्री हिल ऑकलैंड की शान एवं शोभा माने जाते हैं। माउंट ईडन करीब 200 मीटर ऊंचा पहाड़ है। इस पर्वत की चोटी से ऑकलैंड का भव्य-दिव्य दर्शन किया जा सकता है। वन ट्री हिल इसके आगे स्थित है।

  खास यह है कि ऑकलैंड में सुन्दर स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। इनमें खास तौर से देखें तो हार्बर ब्रिाज ऑकलैंड का अति दर्शनीय पर्यटन है। इसकी सुन्दर संरचना देख कर दुनिया के वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

   कौंसिल की प्राचीन इमारतें, टाउन हाल, ओटिया सेंटर, सांस्कृतिक परिसर एवं ऑकलैंड आर्ट गैलरी आदि इत्यादि ऑकलैंड की शान एवं शोभा हैं। 
   न्यूजीलैैंड़ की कलात्मकता का अवलोकन करना है तो ऑकलैंड आर्ट गैलरी का भ्रमण अवश्य करना चाहिए। इस आर्ट गैलरी की स्थापना 1887 में की गयी थी। 

   जलक्रीडा के प्रेमियों को ऑकलैंड की यात्रा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि पर्यटक ऑकलैंड पर जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। खास यह कि पानी के खेलों के असंख्य संसाधन ऑकलैंड पर मौजूद हैं। 

   लिहाजा पर्यटकों को एहसास होता है कि जैसे धरती पर साक्षात स्वर्ग उतर आया हो। यहां मनोरंजन के अनेक संसाधन उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, ऑकलैंड का सौन्दर्य निश्चय आंखों में बस जाएगा।

   ऑकलैंड डोमेन पार्क भी एक दर्शनीय स्थान है। इस विशाल पार्क में आैषधीय वनस्पतियों सहित असंख्य सुन्दर वृक्षों की शानदार श्रंखला विद्यमान है। इस वृक्ष वाटिका में कुछ पल गुजारने का अपना एक अलग ही आनन्द है।

  ऑकलैंड संग्रहालय भी इस शहर की एक शानदार धरोहर है। इस संग्रहालय में ऑकलैंड के इतिहास को संरक्षित एवं संग्रहित किया गया है। इतना ही नहींं, ऑकलैंड के सौन्दर्य ने हॉलीवुड एवंं बॉलीवुड को भी आकर्षित किया है। लार्ड ऑफ द रिंग्स सहित कई फिल्मों की शूटिंग ऑकलैंड पर हो चुकी है। 

  ऑकलैंड के प्राकृतिक दृश्य दुनिया के पर्यटकों को लुभाते हैं। पहाड़ों के सानिध्य में झीलों-झरनों एवं प्रवाहमान नदियों की सुन्दरता देखते ही बनती है। 
   रोमांच का एहसास करना हो तो पर्यटकों को ग्लोवर्म गुफा की सैर करनी चाहिए। ग्लोवर्म गुफा क्रिस्टल माउंटेन से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। मस्ती भरा खेल खेलना हो तो बग्गी जम्पिंग का आनन्द ले सकते हैं।

   ऑकलैंड की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट ऑकलैंड एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी ऑकलैंड में स्थित है। ऑकलैंड की यात्रा पर्यटक सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
-36.853611,174.764984

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...