Wednesday, 29 January 2020

एडमास हिल्स: बादलों का रोमांच

   एडमास हिल्स को प्राकृतिक सौन्दर्य का इन्द्रधनुषी आयाम कहा जाना चाहिए। खास यह कि एडमास हिल्स ने सौन्दर्य के असंख्य प्रतिमान स्थापित किये हैं। 

   लिहाजा इस स्थान को अद्भुत माना जाता है। एडमास हिल्स का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व विशेष है। एडमास हिल्स पर बादलों की घुमक्कड़ी बेहद रोमांचक होती है। श्रीलंका के रतनपुर जिला के तहत आने वाला एडमास हिल्स भगवान शिव का स्थान भी माना जाता है। 

   सूर्यास्त एवं सूर्योदय का अद्भुत दृश्य केवल एडमास हिल्स पर ही दर्शनीय होता है। लिहाजा इस अद्भुत दृश्य का दर्शन करना हो तो पर्यटकों को रात में ही एडमास हिल्स पर अपना डेरा डाल देना चाहिए। जिससे सूर्योदय का अद्भुत दृृश्य देख सकें। 

   विशेषज्ञों की मानें तो एडमास पर्वत चोटी श्रीलंका के अति खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहां सूरज की खूबसूरती देखते ही बनती है। शायद इसीलिए यूनेस्को ने विश्व धरोहर की श्रंखला में एडमास हिल्स को शामिल किया है। एडमास हिल्स को एडमास पीक एवं श्रीपदा भी कहा जाता है।

   मान्यता है कि एडमास हिल्स पर भगवान शिव के पैरों के निशान अंकित हैं। कोलंबो का यह अति दर्शनीय स्थान दुनिया में खास ख्याति रखता है। मान्यता है कि इस विशाल पर्वत श्रंखला का ताल्लुक रामायण काल से भी है।

   हालांकि एडमास हिल्स कोे लेकर हिन्दुओं के साथ ही बौद्ध, इस्लाम एवं ईसाई समुदाय की भी अपनी मान्यताएं हैं। समुद्र तल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एडमास हिल्स वस्तुत: एक शानदार हिल स्टेशन है तो वहीं इसे धार्मिक पर्यटन भी कहा जा सकता है। 

   बेशकीमती पत्थरों वाला यह इलाका एडमास हिल्स समनाला माउंटेन रेंज का शानदार हिस्सा है। हालांकि श्रीलंका के बाशिंदों के बीच एडमास हिल्स को रहुमाशाला के नाम से भी जाना एवं पहचाना जाता है। इस विशाल पर्वत पर एक अति दिव्य-भव्य मंदिर भी है। इस मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशान हैं।

   लिहाजा बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए मंदिर आते हैं। बताते हैं कि भगवान शिव मानव जाति को अपना दिव्य प्रकाश प्रदान करने के लिए इस स्थान पर प्रकट हुए थे। शायद इसीलिए एडमास हिल्स को सिवानोलीपदम कहा जाता है। सिवानोलीपदम का आशय है कि शिव का प्रकाश होता है। 

   मान्यता है कि राम-रावण के बीच युद्ध में मेघनाद के तीर से लक्ष्मण घायल एवं मूर्छित हो गये थे। संजीवनी की तलाश में हनुमान जी ने एक विशाल पर्वत को उठा लिया था। मान्यता है कि यह वही पर्वत एडमास हिल्स है। लिहाजा इसकी धार्मिक मान्यता भी है। 

   एडमास हिल्स का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों के दिलों को झंकृत कर देता है। यहां का परिवेश पर्यटकों को एक अद्भुत रोमांच से भर देता है। इतना ही नहीं, पर्यटक एडमास हिल्स इलाके में झीलों-झरनों का सौन्दर्य भी देख सकते हैं।

   ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे एडमास हिल्स बादलों की गोद में स्थित हो। एडमास हिल्स पर बादलों की घुमक्कड़ी बेहद रोमांचकारी होती है। बादलों का कोमल एवं शीतल स्पर्श अक्सर पर्यटकों को प्रफुल्लित कर देता है। पर्यटकों का मन चाहता है कि बादलों की घुमक्कड़ी में खो जायें।

   चौतरफा आैषधीय वनस्पतियों के सघन वन क्षेत्र एडमास हिल्स एवं आसपास के इलाके की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। लिहाजा एडमास हिल्स को दुनिया का एक शानदार पर्यटन माना जाता है।

   एडमास हिल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट हट्टन एयरपोर्ट कोलंबो है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोलंबो रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी एडमास हिल्स की रोमांचक यात्रा कर सकते हैं।
-32.756090,151.085160

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...