Thursday, 30 January 2020

सिडनी: दुनिया की अतुलनीय खूबसूरती

   सिडनी की खूबसूरती को अतुलनीय कहा जाना चाहिए। आस्ट्रेलिया के इस सुन्दर शहर पर दुनिया के पर्यटक मुग्ध हैं। ऐतिहाइिक इमारतें, खूबसूरत बाग-बगीचे, शानदार चर्च सिडनी की शान एवं शोभा हैं। 

   शायद यह कहना पर्याप्त होगा कि सिडनी के खूबसूरत नजारे दिलों को छू लेते हैं तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। आस्ट्रेलिया के प्रांत न्यू साउथ वेल्स की राजधानी सिडनी को वस्तुत: आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर के रूप में जाना एवं पहचाना जाता है। 

   सिडनी की खूबसूरती पर बस इतना ही कहा जा सकता है कि सिडनी मेें जैसे स्वर्ग उतर आया हो। वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा शहर सिडनी वस्तुत: एक अति दर्शनीय एवं जागृत संसार है। यदि आप घूमने का कोई प्लान बना रहें हैं तो सिडनी अवश्य जायें। निश्चय ही सिडनी एक ताजगी देगा। 

  कारण सिडनी विशाल महासागर से घिरा होने के साथ-साथ आधुनिक सौन्दर्य के अनेक प्रतिमान रखता है। सौन्दर्य के यह प्रतिमान मन मस्तिष्क को प्रफुल्लित कर देगें। सिडनी में आकर्षक एवं लुभावने स्थानों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। 

   इनमें खास तौर से ओपेरा हाउस, डार्लिंग हार्बर, बोंडी बीच, हार्बर ब्रिज, रॉयल बोटेनिकल गार्डेन, द रोक्स, तारोंगा चिडियाघर, क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग, हाइड पार्क, लूना पार्क एवं सी लाइफ एक्वेरियम आदि इत्यादि हैं। इनमें सी एक्वेरियम तो एक विचित्र संसार की भांति दिखता है। 
   सी लाइफ एक्वेरियम: सी लाइफ एक्वेरियम सिडनी का बेहद दर्शनीय पर्यटन एरिया है। यह बेहद लोकप्रिय भी है। जलीय जीवों में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए तो सी लाइफ एक्वेरियम किसी स्वर्ग की भांति है। 

   खास यह कि इस एक्वेरियम में वर्ष 1988 में एक शानदार मछली घर भी बनाया गया है। इस एक्वेरियम का यह एक विशेष आकर्षण है। खास तौर से बच्चों के लिए सी लाइफ एक्वेरियम एक आदर्श पर्यटन है। 
  सी लाइफ एक्वेरियम में 700 से अधिक जलीय जीवों की प्रजातियां कुलांचे भरती दिखेंगी। खास यह कि इससेे पर्यटकों को जलीय जीवों के बारे में जानकारी मिलती है। 

  ओपेरा हाउस: ओपेरा हाउस सिडनी का एक मुख्य आकर्षण है। मनमोहक ओपेरा हाउस एक आदर्श पर्यटन भी है। यह बेहद अलौकिक प्रतीत होता है। लिहाजा तस्वीरें लेने का यह बेहद सुन्दर स्थान है। 
  खास तौर से ओपेरा हाउस को सिडनी की एक ऐतिहासिक विरासत के तौर पर माना जाता है। चारों ओर पानी से घिरा ओपेरा हाउस पर्यटकों को खुद ब खुद आकर्षित करता है। ओपेरा हाउस पर्यटकों को आनन्द की एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है। 

  बोंडी बीच: बोंडी बीच सिडनी का एक मुख्य आकर्षण है। लिहाजा बोंडी बीच के बिना सिडनी की यात्रा आधी-अधूरी रहेगी। बोंडी बीच आस्ट्रेलिया का सर्वाधिक पसंदीदा समुद्र तट है। खास यह कि बीच की सुन्दरता एवं यहां की गतिविधियां पर्यटकोें को रोमांचित कर देती हैं। 

   सिडनी का यह समुद्र तट बेहद सहज माना जाता है। लिहाजा पर्यटक बिना किसी डर भय के तैराकी का भरपूर आनन्द लेे सकते हैं। खास यह कि समुद्र तट पर बैठने से मन मस्तिष्क से बेहद शांति मिलती है। बोंडी बीच से पर्यटक कोगी कोस्टल की करीब 6 किलोमीटर लम्बी यात्रा कर एक अनोखा आनन्द ले सकते हैं।
   डार्लिंग हार्बर: डार्लिंग हार्बर सिडनी का एक खास पर्यटन है। डार्लिंग हार्बर में एलजी थियेटर की दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन है। यह यहां का एक खास आकर्षण है। बच्चों के लिए यहां एक सुन्दर वाटर पार्क भी बना है।
  हार्बर ब्रिज: हार्बर ब्रिज आस्ट्रेलिया के अति खूबसूरत स्थानों में से एक है। इसका निर्माण वर्ष 1932 में किया गया था।
  खास यह कि यह ब्रिज दुनिया का सबसे लम्बा स्टीलआर्ज ब्रिज है। सिडनी हार्बर ब्रिज की लम्बाई करीब 1149 मीटर है। लम्बाई की दृष्टि से हार्बर ब्रिज दुनिया का 6ठवां सबसे लम्बा ब्रिज है। 
   रॉयल बोटेनिकल गार्डेन: रॉयल बोटेनिकल गार्डेन सिडनी का एक प्रसिद्ध स्थान है। इस शानदार एवं सुन्दर गार्डेन का निर्माण वर्ष 1816 में किया गया था। पिकनिक के लिए इसे एक आदर्श स्थान माना जाता है। इस गार्डेन में पौधों एवंं फूलों की असंख्य प्रजातियां संरक्षित हैं।
  तारोंगा चिड़ियाघर: तारोंगा चिड़ियाघर सिडनी का एक शानदार पर्यटन स्थल है। इस शानदार चिड़ियाघर में 4000 से अधिक वन्य जीव हैं। खास यह कि इनमें वन्य जीवों की 340 प्रजातियां हैं। करीब 52 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह चिड़ियाघर पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है।
  क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग: क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग का निर्माण वस्तुत: 19वीं सदी मेें किया गया था। इसकी स्थापत्य कला अति दर्शनीय है।
   हाइड पार्क: हाइड पार्क सिडनी का एक शानदार पर्यटन स्थल है। हरे भरे पेड़ पौधों एवं सुन्दर फूलों से सजा यह पार्क सिडनी की आत्मा के तौर पर देखा जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस पार्क का निर्माण प्रथम विश्व युद्ध की अवधि में किया गया था। हाइड पार्क में अंजाक वार भी है। यह स्थान शहीद सैनिकों की याद में बनाया गया है। यह पार्क ऐतिहासिक स्थानों में एक माना जाता है।
   लूना पार्क: लूना पार्क वस्तुत: सिडनी का मुख्य दर्शनीय स्थल है। अति सुन्दर इस पार्क की संरचना वर्ष 1932 में की गयी थी। बच्चों का यह सर्वाधिक पसंदीदा पार्क है। पर्यटक यहां सैर करना नहीं भूलते हैं।
   सिडनी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सिडनी किंग्सफोर्ड स्मिथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिडनी है। निकटतम रेलवे स्टेशन सिडनी है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी सिडनी की शानदार यात्रा कर सकते हैं।
-36.558820,145.467110

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...