कोलोसियम : अद्भुत स्थापत्य कला
कोलोसियम की स्थापत्य कला को अतुलनीय कहा जाना चाहिए। कोलोसियम वस्तुत: एक अंडाकार विशाल स्टेडियम है।
इटली के रोम स्थित कोलोसियम एक पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्मारक है। रोम नगर के मध्य में स्थित कोलोसियम रोमन साम्राज्य की अद्भुत एवं विलक्षण संरचना है। इसे इंजीनियरिंग की सर्वोत्तम एवं अतुलनीय सरंचना कहा जा सकता है।
खास यह कि कोलोसियम की ख्याति इटली सहित दुनिया भर में है। इस आलीशान एवं दिव्य भव्य संरचना को एम्फीथियेटरम फ्लेवियम, वेस्पियन एवं टाइटस सहित कई नामों से जाना एवं पहचाना जाता है। हालांकि यह कोलोसियम के नाम से कहीं अधिक प्रसिद्ध है।
अंडाकार कोलोसियम की दर्शक क्षमता करीब 50000 है। हालांकि कोलोसियम के निर्माणकाल में 50000 दर्शक क्षमता असाधारण थी। लिहाजा इसके विशाल स्वरूप को देखतेे हुए कोलोसियम को इटली सहित दुनिया में काफी कुछ खास माना जाता था।
विशेषज्ञों की मानें तो कोलोसियम का उपयोग खास तौर से योद्धाओं के रण के रूप में होता था। हालांकि योद्धाओं के बीच होने वाला रण मनोरंजन के लिए होता था। इतना ही नहींं, कोलोसियम में हिंसक पशुओं के युद्ध को भी आयोजित किया जाता था।
खास तौर सेे ग्लेडियेेटर बाघों की लड़ाईयां कोलोसियम पर आम होती थीं। इसके अलावा पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटकों के मंचन भी होते थे। इस प्रकार के आयोजन वर्ष में दो बार भव्यता के साथ आयोजित होते थे।
रोमनवासियों के बीच इस प्रकार के आयोजन बेहद लोकप्रिय होते थे। कोलोसियम वस्तुत: युद्ध कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन स्टेडियम था। युद्ध कला कौशल के अलावा कोलोसियम पर अक्सर पशुओं की शानदार प्रदर्शनी भी आयोजित होती थी। इसके लिए अफ्रीका से शेर, बाघ, भालू, हाथी, दरियाई घोड़ा एवं शुतुरमुर्ग आदि इत्यादि लाये जाते थे।
हालांकि कालांतर में कोलोसियम का उपयोग कार्यशालाओं, धार्मिक कार्योें, किला एवं तीर्थ स्थल के तौर पर किया जाने लगा। हालांकि समय के झंझावात ने कोलोसियम को एक खंडहर में तब्दील कर दिया लेकिन इसके बावजूद अभी भी कोलोसियम की स्थापत्य कला बेहद दर्शनीय है।
पर्यटन की दृष्टि से इस संरचना को बेहद आकर्षक कहा जा सकता है। खास यह कि कोलोसियम की विशिष्टता वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करती है। कोलोसियम का विशिष्ट आकर्षण है कि कोलोसियम को यूनेस्को ने विश्व विरासत घोषित किया है।
शायद इसीलिए कोलोसियम को शक्तिशाली रोमन साम्राज्य का वैैभव कहा जाता है। कोलोसियम वस्तुत: पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य कहा जाता है।
इसका रोमन चर्च का अति निकट का संबंध है। इसका बड़ा कारण यह है कि हर गुड फ्राइडे को पोप कोलोसियम पर एक विशाल जुलूस निकालते हैं। विशिष्टताओं को देखते हुए कोलोसियम को विश्व का सातवां आश्चर्य भी माना जाता है।
रोम का विशाल खेल स्टेडियम दुनिया भर में अपनी विशिष्टताओं के लिए जाना एवं पहचाना जाता है। कोलोसियम का निर्माण वेस्पेसियन ने प्रारम्भ किया था। इसका डिजाइन इतना अधिक सुन्दर है कि कहीं तुलना नहीं की जा सकती है।
कोलोसियम रोम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सिआम्पिनो जीबी पस्टाइन इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन रोम टर्मिनल है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी कोलोसियम रोम की यात्रा कर सकते हैं।
41.890560,12.494270
41.890560,12.494270












No comments:
Post a Comment