Thursday, 23 January 2020

खाओ लाक : अतुलनीय सौन्दर्य

   खाओ लाक समुद्र तट की विशालता को अतुलनीय कहा जाना चाहिए। जी हां, खाओ लाक समुद्र तट की विशालता अद्भुत एवं अद्वितीय है। 

   शायद इसे दुनिया के बेहतरीन समुद्र तटों में से एक कहा जाएगा। थाईलैंड के प्रांत फांग नगा के ताकुआ-पा जिला का यह सुन्दर समुद्र तट वैश्विक ख्याति रखता है। इसकी अतुलनीय सुन्दरता कहती है कि खाओ लाक नहीं देखा तो दुनिया में कुछ नहीं देखा। 

   खाओ लाक समुद्र तट वस्तुत: प्रकृति का एक शानदार उपहार है। जिसे देख कर दिल एवं दिमाग प्रफुल्लित हो उठता है। चौतरफा पहाड़ों की सुन्दरता आैर नारियल के पेड़ों की शानदार श्रंखला परिवेश को अत्यधिक सुन्दर बना देते हैं। 

   खाओ लाक वस्तुत: थाईलैण्ड का एक अद्भुत द्वीप है। झीलों-झरनों, पहाडों एवंं पथरीली संरचनाओं से सजा खाओ लाक बेहद दर्शनीय है। वस्तुत: देखें तो मीलों लम्बे सागर तट थाईलैंड की शान एवं शोभा हैं। 

   खाओ लाक समुद्र तट पर आलीशान रिसार्ट आदि इत्यादि की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। लिहाजा पर्यटक समुद्र तट का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। समुद्र तट के किनारे नारियल के पेड़ों की कतारबद्ध खूबसूरती देखते ही बनती है। 

   सुनहरी एवं सफेद रेत से सजा खाओ लाक समुद्र तट पर्यटकों को एक विशेष जीवंतता प्रदान करता है। लिहाजा खाओ लाक समुद्र तट वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। खास यह कि खाओ लाक के निकट ही खाओ सोक नेशनल पार्क स्थित है। 

   लिहाजा पर्यटक खाओ सोक नेशनल पार्क में भी मौज मस्ती कर सकते हैं। खास यह कि दुनिया का सबसे बड़ा एवं अनोखा फूूल रैफ्लेशिया केवल खाओ सोक नेशनल पार्क में ही पाया जाता है। पर्यटक इस नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। 

   लिहाजा रात्रि में नेशनल पार्क की खूबसूरती का आनन्द लेना हो तो पर्यटक शासकीय अतिथि गृह में विश्राम कर सकते हैं। समुद्री इलाके में ड्राइव का आनन्द लेना हो तो खाओ लाक से खाओ सोक की यात्रा अवश्य करेें। यह ड्राइव निश्चय ही मंत्रमुग्ध कर देगी। 

   खास यह कि खाओ लाक का यह इलाका थाईलैण्ड के सबसे शांतिपूर्ण इलाको में माना जाता है। खाओ लाक समुद्र तट वस्तुत: अंडमान समुद्र तट पर फुकेट द्वीप से उत्तर दिशा में स्थित है। खास यह कि फुकेट द्वीप से खाओ लाक समुद्र तट की दूरी केवल 80 किलोमीटर है। 

   समुद्र तटों की विशाल श्रंखला पर्यटकों को रोमांचित कर देती है। लिहाजा पर्यटक समुद्र तटों के इस अद्भुत परिवेश में कुछ पल अवश्य गुजारना चाहते हैं। वस्तुत: देखें तो खाओ लाक अपने आप में एक विशाल राष्ट्रीय उद्यान का स्वरूप रखता है। यह सम्पूर्ण परिदृश्य प्राकृतिक सौन्दर्य से अति समृद्ध है। 

   खाओ लाक प्राकृतिक सौन्दर्य की समृद्धता से थाईलैंड का मुख्य आकर्षण माना जाता है। शहरी चकाचौंध से दूर स्थित खाओ लाक की जलवायु हर मौसम में बेहद आनन्ददायक रहती है। 

   शांत एवं शीतल जलवायु पर्यटकों को एक खास उत्साह एवं जोश से भर देती है। पर्यटक वर्ष पर्यंत कभी भी खाओ लाक की यात्रा कर आनन्द के सुखद एहसास से लबरेज हो सकते हैं।
   खाओ लाक की यात्रा के दौरान पर्यटक खाओ सोक नेशनल पार्क, सिमिलन द्वीप एवं सुरिन द्वीप की यात्रा कर रोमांचक अनुभव हासिल कर सकते हैं।

    खाओ लाक समुद्र तट की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट फुकेट है। निकटतम रेलवे स्टेशन फायाथाई रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी खाओ लाक समुद्र तट की यात्रा कर सकते हैं।
8.885330,98.267190

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...