मलक्का: जल पर्यटन की रोमांचक दुनिया
मलक्का को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। जी हां, मलक्का का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत एवं विलक्षण है। जल पर्यटन का यह सुन्दर शहर काफी कुछ विशिष्ट है।
मलेशिया का शहर मलक्का वस्तुत: एक शानदार पर्यटन क्षेत्र है। जलक्रीड़ा का आनन्द लेना हो या हेरिटेज टूरिज्म की दुनिया में डूबना हो या फिर प्रकृति की गोद का ह्मदयस्पर्शी एहसास करना हो तो मलक्का से बेहतरीन कुछ भी नहीं हो सकता।
शायद इसीलिए मलक्का को मलेशिया का सबसे शानदार एवं बेहतरीन पर्यटन माना जाता है। मलक्का दुनिया के श्रेष्ठतम बंदरगाह के लिए भी जाना एवं पहचाना जाता है। मलक्का 15वीं शताब्दी के आसपास एशिया के सबसे बड़े व्यापारिक बंदरगाह के रूप में जाना एवं पहचाना जाता है।
शायद इन विशिष्टताओं को देखते हुए यूनेस्को ने मलक्का को विश्व धरोहर घोषित किया है। समुद्र तट एवं बैकवाटर्स की गोद में रचा-बसा मलक्का वस्तुत: स्थापत्य कला का एक शानदार शहर है। प्राचीन इमारतें एवं उनकी स्थापत्य कला मलक्का की शान एवं शोभा हैं।
मलक्का के समुद्र तटों का प्राकृतिक सौन्दर्य देखते ही बनता है। इतना ही नहीं, मलक्का का अति समृद्ध पर्यावरण एवं उसकी विविधिता भी अति दर्शनीय है। मलक्का का बैकवाटर्स पर्यटकों को जलक्रीड़ा का आमंत्रण देता है। शायद इसीलिए दुनिया के पर्यटकों का मलक्का आना जाना अनवरत जारी रहता है।
वस्तुत: देेखें तो मलक्का एवं उसके आसपास आकर्षण की शानदार एवं लम्बी श्रंखला विद्यमान है। अलोर गजाह एवं अयेर केरोह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बेहद लुभावने पर्यटन हैं। इतना ही नहीं, पर्यटक क्राइस्ट चर्च, स्टैडथ्यूज, सैंट पाल हिल, डच फोर्ट, पुर्तगाली उपनिवेश सहित अन्य प्राचीन इमारतों को देख सकते हैं।
खास यह कि मलक्का पौराणिक इतिहास की समृद्धता भी रखता है। खास यह भी है कि मलक्का में चीनी, पुर्तगाली, डच एवं ब्रिाटिश प्रभाव का दिलचस्प मिश्रण दिखता है।
इसे दुर्लभ प्राचीन वस्तुओं का शानदार खजाना कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। मलक्का के स्वादिष्ट एवं लजीज व्ंयजनों की तो कोई तुलना ही नहीं की जा सकती।
वैश्विक पर्यटकों का पसंदीदा होने के कारण मलक्का में आलीशान होटल, रिसार्ट एवं अतिथिगृहों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। धार्मिक सद्भाव मलक्का की खासियत है। विभिन्न संस्कृतियों के सम्मिश्रण वाला मलक्का अतिथियों का खास ख्याल रखता है।
लिहाजा भुगतान के आधार पर पर्यटक अतिथि होने का भी आनन्द उठा सकते हैं। मलक्का की इमारतों एवं भवनों में वास्तुकला की विविधिता भी देख सकते हैं। स्थापत्य कला का संरक्षण मलक्का की विशेषता है।
वस्तुत: देखें तो स्थापत्य कला मलक्का की आत्मा है। इमारतों की बेहतरीन संरचना पर्यटकों को लुभाती है। इनमें से जोंकर स्ट्रीट खास है।
इस इलाके की सर्पाकार सड़कें, स्थापत्य कला की खास संरचना वाली इमारतें इस स्ट्रीट की खूबियां हैं। जीवंत कैफे पर्यटकों में एक खास जोश भर देते हैं।
लिहाजा पर्यटक इन कैफे में कुछ पल गुजारना नहीं भूलते हैं। जोंकर स्ट्रीट पर्यटकों को एक विशेष ऊर्जा से भर देते हैं। रिवरसाइड बार एवं असीमित फूड बार मलक्का शहर का दिल एवं धड़कन हैं। खास शुक्रवार एवं शनिवार की रात तो जोंकर स्ट्रीट पर जोश एवं उत्साह देखते ही बनता है।
ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे किसी नाइट स्ट्रीट में आ गये हों। आनन्द की एक सुखद अनुभूति से पर्यटक लबरेज हो जाते हैं। शायद इसीलिए मलक्का पर्यटन काफी कुछ विशिष्ट है।
मलक्का मलेशिया की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट मलक्का इंटरनेशनल एयरपोर्ट मलक्का है।
निकटतम रेलवे स्टेशन भी मलक्का में ही है। लिहाजा पर्यटक रेल सेवा के जरिये भी मलक्का की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मलक्का की यात्रा कर सकते हैं।
2.299030,102.221230
2.299030,102.221230












No comments:
Post a Comment