लंदन : खूबसूरत एवं दर्शनीय
लंदन को दुनिया का अति खूबसूरत एवं दर्शनीय पर्यटन कहा जाना चाहिए। लंदन को शीर्ष पर्यटन का खिताब मिले भी क्यूं नहीं।
जी हां, लंदन की सैर करने सालाना दुनिया भर से करीब 15 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आते हैं। शायद इसीलिए लंदन को दुनिया का शीर्ष एवं अग्रणी पर्यटन कहा जाता है।
वस्तुत: देखें तो लंदन विलक्षण एवं अद्भुत शहर है। इसकी खूबसूरती का वर्णन फिल्मों से लेकर देश दुनिया के पर्यटकों की जुबां पर हमेशा रहता है। शहर का सौन्दर्य पर्यटकों को रिझाता है तो यहां पर्यटन की विविधिता भी दर्शनीय है।
लंदन में मौसम का भी अजब हाल है। कभी पतझड़ तो कभी झमाझम बारिश का एक अलग अदंाज दिखता है। लंदन की जलवायु सामान्यत: अति शीतल रहती है। लिहाजा लंदन की सैर पर्यटकों को एक खास प्रफुल्लता प्रदान करती है।
हालांकि सर्दियों में कहीं अधिक ठंड पड़ती है। लंदन चूंकि काफी बड़ा शहर है लिहाजा पर्यटकों को सैरसपाटा में कहीं कोई असुविधा नहीं होती है। अधिसंख्य अतिथिगृह पर्यटन क्षेत्रों के निकट ही हैं। लंदन में सामान्यत: आकर्षक एवं अति दर्शनीय स्थलों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है।
लंदन को जानना एवं समझना है तो ब्रिाटिश संग्रहालय की सैर अवश्य करनी चाहिए। ब्रिाटिश संग्रहालय सहित लंदन में कई अन्य आलीशान एवं अति समृद्ध संग्रहालय भी हैं। इन संग्रहालय में प्रवेश की सुविधा निशुल्क है।
ब्रिटिश संग्रहालय में करीब सात मिलियन वस्तुएं संग्रहित एवं प्रदर्शित हैं। इनमें खास तौर से प्राचीन मिरुा, यूनान एवं रोम आदि इत्यादि की संरचना कैसे हुयी, इसकी जानकारी उपलब्ध है।
प्रदर्शित वस्तुओं में एल्गिन मार्बल, रोसेटा स्टोन, दुनिया की सबसे प्राचीन ममी जिंजर लिंडोमेन आदि इत्यादि हैं। यह संग्रहालय साहित्यिक तौर पर भी अति समृद्ध है।
लंदन की शान एवं शोभा कहें तो बकिंघम पैलेस अति दर्शनीय है। स्थापत्य कला की इस अनुपम कृति बकिंघम पैलेस को देखने प्रति वर्ष 15 मिलियन से अधिक पर्यटक आते हैं। पैलेस की स्थापत्य कला देखते ही बनती है।
लंदन टावर भी बेहद आकर्षक एवं दर्शनीय है। शाही किला भी लंदन का एक अन्य आकर्षण है। इस दिव्य भव्य किला में इंग्लैंड का मुकुट संरक्षित है। निकट ही टावर ब्रिज है। पर्यटक टावर ब्रिज की स्थापत्य कला का सौन्दर्य देख सकते हैं। यह स्थापत्य कला निश्चय ही अद्भुत एवं विलक्षण है।
शायद इसीलिए इसे लंदन की शान एवं शोभा भी कहा जाता है। इसके अलावा पर्यटक लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर, कोनवेंट गार्डेन, लंदन आई, लंदन चिड़ियाघर, नेचुरल हिस्ट्री म्युजियम, ग्लोब थियेटर, चाल्र्स डिफेंस म्युजियम, मैडम तुसाद संग्रहालय, अल्बर्ट संग्रहालय आदि इत्यादि बहुत कुछ दर्शनीय है।
इतना ही नहीं, बाहरी लंदन में पर्यटकों को आनन्द की रोमांचक अनुभूति होती है। पर्यटक यहां गोल्फ कोर्स, घुड़सवारी, हेम्पटन कोर्ट पैलेस आदि में अपने पसंदीदा शौक पूरा कर सकते हैं।
सर्दियों में लंदन की सैर का अपना एक अलग ही आनन्द है। शीतलता के साथ ही चौतरफा बर्फबारी का आनन्द एक रोमांच प्रदान करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मन मस्तिष्क को एक खास ऊर्जा मिल रही हो।
म्युजियम एवं बाग-बगीचों की समृद्धता वाला शहर लंदन चौतरफा आकर्षण की एक लम्बी श्रंखला रखता है। अब आप अगर सैर सपाटा का कोई प्लान बना रहे हैं तो लंदन घूमना न भूलें।
लंदन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट लंदन हीथ्रो इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। शहर की यात्रा मेट्रो से करनी है तो सेवाएं उपलब्ध हैं। लंदन की सैर सड़क मार्ग से भी की जा सकती है।
51.507351,-0.127758
51.507351,-0.127758












No comments:
Post a Comment