Friday, 14 February 2020

बाटम द्वीप : प्रकृति का सुन्दर उपहार

   बाटम द्वीप को प्रकृति का शानदार उपहार कहा जाना चाहिए। खास यह कि बाटम द्वीप पर एक अलग ही दुनिया दिखती है। 

   समुद्र की नीलिमा दिलों को झंकृत कर देती है। इंडोनेशिया के रियाउ द्वीप का हिस्सा बाटम द्वीप अति दर्शनीय, शांत एवं शीतल है। खास यह कि बाटम द्वीप, रियाउ द्वीप समूह का अति खूबसूरत द्वीप एवं शहर भी है। शायद इसी लिए बाटम द्वीप दुनिया के पर्यटकों का बेहद पसंदीदा पर्यटन है। 

   खास यह कि बाटम द्वीप पर शानदार एवं अत्याधुनिक सेवाओं-सुविधाओं से सुसज्जित होटल, रिसार्ट एवं गेस्ट हाउस आदि इत्यादि उपलब्ध हैं। लिहाजा पर्यटक टूरिज्म का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। पर्यटक बाटम द्वीप पर सीफूड का भी स्वाद ले सकते हैं।

   नारियल के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद पर्यटक लम्बे समय तक भूल नहीं पाते हैं। जलक्रीडा सहित मनोरंजन के असंख्य संसाधन बाटम द्वीप पर पर्यटकों का स्वागत करते हैं। लिहाजा पर्यटक बाटम द्वीप पर एक खास ऊर्जा का एहसास करते हैं। 

   खास यह कि बाटम द्वीप को तीन हिस्सों में जाना एवं पहचाना जाता है। इनमें खास तौर से रेमपांग एवं गैलंग ख्याति रखते हैं। रेमपांग एवं गैलंग को सामूहिक रूप से बरेलंग कहा जाता है। बाटम द्वीप का सम्पूर्ण इलाका हालांकि छोटे-छोटे द्वीप समूह के नाम से जाना एवं पहचाना जाता है।

   बाटम द्वीप का एक बड़ा हिस्सा शहरी एवं आैद्योगिक रूप से विकसित है। रेमपांग एवं गैलंग द्वीप खास तौर से अपने प्राचीन स्वरूप के लिए पहचाने जाते हैं। ग्रामीण परिवेश वाले यह द्वीप पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करते हैं। पर्यटक यहां विलेज टूरिज्म का भी आनन्द ले सकते हैं।


   बाटम द्वीप वस्तुत: एक त्रिभुज के रूप में खास ख्याति रखता है। यह इलाका इंडोनेशिया, सिंगापुर एवं मलेशिया का एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है। लिहाजा इसे एक व्यापक आर्थिक संसाधन के रूप से भी देखा जाता है। पर्यटन की दृष्टि से बाटम द्वीप को एक आदर्श पर्यटन माना जाता है। 

   बाटम द्वीप के रेतीले समुद्र तटों पर सनबाथ का आनन्द ही कुछ आैर होता है। आनन्द की एक सुखद अनुभूति दिलों को रोमांचित कर देेती है। शायद इसीलिए बाटम द्वीप दुनिया के पर्यटकों का पसंदीदा है। 

   नारियल के पेड़ों की शानदार श्रंखला परिदृश्य को आैर भी सुन्दर बना देती है। हवा के शांत झोके दिल एवं दिमाग को पुलकित कर देते हैं। सीफूड के लिए प्रसिद्ध बाटम द्वीप पर्यटकों को सीफूड की असंख्य वैरायटी उपलब्ध कराता है। इस शानदार द्वीप का नोंगसा समुद्र तट भी बेहद आकर्षक है। 

   समुद्र का किनारा आैर लम्बे इलाके में फैला इसका सौन्दर्य पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। प्रकृति के सौन्दर्य दर्शन करने हों तो इस समुद्र तट की सैैर करना न भूलें। इस तट से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का लालित्य देखते ही बनता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे प्रकृति का अवतरण हो रहा हो। 

   बरेलंग ब्रिाज बाटम द्वीप की शान एवं शोभा है। बरेलंग ब्रिाज से सूर्य का उदय होते देखना मुग्ध कर लेता है। फोटोग्राफर्स एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए द्वीप किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
   वस्तुत: यह ब्रिज मुख्य बाटम द्वीप को गैलंग से जोड़ता हैं। इस ब्रिज को इंंजीनियरिंग का कमाल माना जाता है। कारण ब्रिज अद्भुत एवं विलक्षण है। इस ब्रिाज में अनेक खूबियां हैं। 

  पर्यटक बाटम द्वीप पर जलक्रीड़ा के विभिन्न आयामों का आनन्द ले सकते हैं। कैनोइंग, जेट स्कीइंग या स्नोर्कलिंग आदि की सुविधायें पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहती हैं। समुद्र तटों के आगोश में संरचित रिसार्ट अति दर्शनीय हैं। यहां के कई रिसार्ट तो दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

    बाटम द्वीप इंडोनेशिया की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट लक्ष्मण हंग नादिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाटम है। निकटतम रेलवे स्टेशन बाटम है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बाटम द्वीप की यात्रा कर सकते हैं।
1.094390,103.901560

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...