Friday, 17 January 2020

तनाह लोट मंदिर: अद्भुत एवं विलक्षण

   तनाह लोट मंदिर को प्रकृति की गोद में संरचित एक शानदार धार्मिक उपहार कहा जाना चाहिए। जी हां, प्रकृति की गोद का यह शानदार उपहार वैश्विक आकर्षण का केन्द्र है। 

   इण्डोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित तनाह लोट मंदिर वस्तुत: भगवान विष्णु को समर्पित है। वस्तुत: यह शानदार मंदिर बाली द्वीप की एक विशाल चट्टान पर संरचित है। विशाल समुद्री चट्टान पर बना तनाह लोट विष्णु मंदिर वैश्विक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है।

   प्राकृतिक सुुन्दरता के लिए प्रसिद्ध तनाह लोट मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। खास यह कि दुनिया में प्रसिद्ध होने के साथ साथ तनाह लोट मंदिर इण्डोनेशिया का मुख्य आकर्षण भी है। इसे इण्डोनेशिया का एक शानदार धार्मिक पर्यटन भी कह सकते हैं।

   इण्डोनेशिया के बाली द्वीप का यह शानदार मंदिर दुनिया भर के हिन्दुओं का एक महातीर्थ है। वस्तुत: तनाह लोट इण्डोनेशिया के प्रांत बाली के सागर तट पर स्थित एक शैल समूह है।
   समुद्र के बीच स्थित एक विशाल चट्टान पर बना यह शानदार मंदिर कलात्मकता का शानदार उदाहरण है। छायाकंन एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए यह धार्मिक स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

   खास यह कि प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए तनाह लोट मंदिर विदेशी पर्यटकों के मध्य बेहद लोकप्रिय है। विशेषज्ञों की मानें तो तनाह लोट का बाली भाषा में अर्थ होता है 'समुद्र में भूमि"। मान्यता है कि सम्पूूर्ण तनाह लोट का निर्माण 15वीं शताब्दी में एक पुजारी निरर्थ ने किया था। 

   दक्षिणी किनारे पर चलते हुए निरर्थ इस स्थान पर पहंुचे तो इस स्थान ने उन्हें मुग्ध कर लिया। पुजारी निरर्थ ने इस सुन्दर चट्टान पर विश्राम कर रात बितायी। पुजारी निरर्थ ने मछुआरों से इस स्थान पर बाली के समुद्री देेवता के मंदिर का निर्माण करने का आग्रह किया।

   इसके पश्चात मछुआरों ने संत एवं पुजारी को भेंट एवं उपहार दिये। इसके पश्चात तनाह लोट विष्णु मंदिर ने आकार लेना प्रारम्भ कर दिया। अब तनाह लोट विष्णु मंदिर बाली की पौराणिक संस्कृति का एक शानदार हिस्सा है। 

   यह मंदिर बाली स्थित सागर तट पर बने सात मंदिरों में से एक है, जिनको एक शानदार धार्मिक श्रंखला के तौर पर विकसित किया गया था। खास यह है कि हर मंदिर एक दूसरे से भिन्न दिखता है।

   पर्यटकों में लोकप्रिय इन मंदिरों में हिन्दू मिथकों का प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखता है। यह स्थान देनपसार से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है। आवागमन के लिए सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। इस स्थान कोे तबानन रीजेंसी का हिस्सा भी माना जाता है। 

   मान्यता है कि समुद्र के पानी के निरन्तर ज्वार से हुए झरण से विशाल चट्टान की आकृति उभरी थी। समुद्र के मध्य स्थित विशाल चट्टान पर स्थित मंदिर सहित आसपास का दृश्य अति रोमांचक, मनोहारी एवं दर्शनीय प्रतीत होता है। 

   पर्यटक यहां एक खास रोमांच का भी एहसास करते हैं। समुद्र तट से मंदिर तक यात्रा करने के सभी सुगम संसाधन उपलब्ध रहतेे हैं। 

   तनाह लोट विष्णु मंदिर की यात्रा तनाह लोट के व्यावसायिक क्षेत्र से होकर करनी होती है। पर्यटक यहां खरीदारी का शौक भी पूरा कर सकते हैं। खास यह कि तनाह लोट का हस्तशिल्प पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है।

   तनाह लोट की यात्रा निश्चय एक यादगार बना देती है। मंदिर परिसर में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेस्ट्रां आदि इत्यादि भी हैं।

   तनाह लोट विष्णु मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। निकटतम एयरपोर्ट बाली इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन बाली रेलवे जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बाली की यात्रा कर सकते हैं।
-8.617470,115.264100

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...