Tuesday, 11 December 2018

विक्टोरिया फॉल्स: अद्भुत सुन्दरता

    विक्टोरिया फॉल्स को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक उपहार कहा जाना चाहिए। जी हां, प्राकृतिक सुन्दरता के कारण ही विक्टोरिया फॉल्स को दुनिया का प्राकृतिक आश्चर्य कहा जाता है।

    विशेषज्ञों की मानें तो विक्टोरिया फॉल्स दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक झरना है। रानी विक्टोरिया के नाम पर रेखांकित इस विशाल झरना में एक शानदार पूल भी है। जिससे पर्यटक विक्टोरिया फॉल्स पर जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द लेते हैं। 

   पर्यटक यहां तैराकी का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। खास यह कि विक्टोरिया फॉल्स की लम्बाई चौड़ाई अतुलनीय है। शायद इसी लिए प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद पसंदीदा स्थान है। 
  लिविंग स्टोन, जाम्बिया स्थित यह विक्टोरिया फॉल्स वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर श्रेष्ठतम स्थान रखता है। खास यह कि विक्टोरिया फॉल्स का स्प्रे 50 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। 

   मोसी-ओ-तुन्या रोड, लिविंग स्टोन, जाम्बिया में स्थित इस विलक्षण एवं विहंगम विक्टोरिया फॉल्स की खूबसूरती भी नायाब है। वस्तुत: विक्टोरिया फॉल्स जाम्बिया के प्रांत जिम्बाब्वे प्रांत के जिम्बाब्वे नार्थ शहर में स्थित है।

  विशेषज्ञों की मानें तो विक्टोरिया फॉल्स जम्बेजी नदी का हिस्सा है। जम्बेजी नदी अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी नदी है। यह नदी जिम्बाब्वे एवं जाम्बिया की सीमा रेखा को रेखांकित करती है। खास यह कि विक्टोरिया फॉल्स अफ्रीका के खास आकर्षण में से एक है। 

   विक्टोरिया फॉल्स की लम्बाई एवं चौड़ाई भी अति दर्शनीय है। विक्टोरिया फॉल्स की लम्बाई करीब एक किलोमीटर है। 
  करीब 108 मीटर ऊंचाई वाला यह फॉल्स आसपास वनस्पतियों की प्रचुरता भी रखता है। लिहाजा स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर परिवेश मिलता है। 

   विशेषता यह है कि विक्टोरिया फॉल्स की जलीय धंुध करीब 400 मीटर की ऊंचाई तक आसानी से देखी जा सकती है। स्थानीय आबादी मुख्यत: जनजातीय है। स्थानीयता में इस विक्टोरिया फॉल्स को धुंआ-धुंधला कहते हैं।

   विशेषज्ञों की मानें तो इस फॉल्स की खोज अफ्रीकी डेविड लिविंगस्टोन ने वर्ष 1830-1873 की अवधि में की थी। डेविड ने इस फॉल्स का नामकरण रानी विक्टोरिया पर किया था।

  खास यह कि डेविड ने इस फॉल्स खोज ईसाई मिशनरीज के प्रचार-प्रसार की अवधि में किया था। विशेषज्ञों की मानें तो विक्टोरिया फॉल्स की विशेषता यह है कि पहाड़ एवं जलधारा का यह अद्भुत संगम है। शायद इसीलिए विक्टोरिया फॉल्स वैश्विक पर्यटकों को सम्मोहित करता है।

   विक्टोरिया फॉल्स की प्राकृतिक सुन्दरता पर्यटकों के दिल एवं दिमाग पर छा जाती है। शायद यही कारण है कि विक्टोरिया फॉल्स का भरपूर आनन्द लेने प्रति वर्ष 300000 से अधिक पर्यटक आते हैं।

  विक्टोरिया फॉल्स की विशिष्टता एवं प्राकृतिक सुन्दरता से प्रभावित होकर यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। बारिश के मौसम में विक्टोरिया फॉल्स की विहंगमता आैर भी अधिक बढ़ जाती है।

  विशेषज्ञों की मानें तो इस अवधि में विक्टोरिया फॉल्स की जलधारा में लाखों लीटर पानी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के मौसम में विक्टोरिया फॉल्स 50 करोड़ लीटर पानी का प्रवाह होता है।
  खास यह कि विक्टोरिया फॉल्स एक सुखद शीतलता प्रदान करता है। जिससे पर्यटक खुद को ताजगी से युक्त महसूस करते हैं।

   विक्टोरिया फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जिम्बाव्वे नार्थ है। पर्यटक यात्रा के लिए रेलवे का भी उपयोग कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन बुलवेयो है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
-17.928740,25.837150

No comments:

Post a Comment

यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया    यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अ...