सेंट मोरित्ज : धरती का स्वर्ग
सेंट मोरित्ज को धरती का स्वर्ग कहा जाए तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
वस्तुत: सेंट मोरित्ज एक सुन्दर ग्लेशियर शहर है। यूं कहें कि सेंट मोरित्ज
दुनिया का नायाब शहर है।
स्वीट्जरलैंड के एगाडाइन स्थित सेंट मोरित्ज की सुन्दरता देश दुनिया के
पर्यटकों को आकर्षित करती है। समुद्र तल से करीब 1822 मीटर ऊंचाई पर स्थित
किसी शानदार एवं खूबसूरत हिल स्टेशन से कम नहीं।
सेंट मोरित्ज की भव्य-दिव्य सुन्दर झील एवं ग्लेशियर की घाटी पर्यटकों को
मुग्ध कर लेती हैं। सेंट मोरित्ज खास तौर से शीतकालीन खेलों एवं पर्वतीय
साहसिक खेलों के लिए देश दुनिया में विशेष ख्याति रखता है।
विशेषज्ञों की मानें तो सेंट मोरित्ज ने 1928 एवं 1948 में शीतकालीन
ओलंपिक खेलों की मेजबानी भी कर चुका है। लिहाजा इसके सौन्दर्य शास्त्र को
बखूबी समझा जा सकता है। सेंट मोरित्ज में झीलों एवं झरनों की एक लम्बी
श्रंखला है।
स्वर्ग जैसा सुन्दर परिवेश वाला सेंट मोरित्ज युवा प्रेमियों के लिए लवर
प्वाइंट से कम नहीं। हालांकि इसे रोमांस के लिए दुनिया के बेहतरीन स्थानों
में से माना जाता है। सेंट मोरित्ज की सुन्दरता 1137-1139 के मध्य दुनिया
के सामने आयी।
विशेषज्ञों की मानें तो सेंट मोरित्ज वस्तुत: कभी एक सुन्दर गांव था। जिसे विकास ने हिल सिटी के रूप में तब्दील कर दिया।
इस स्थान का नाम सेंट मॉरिस के नाम पर रखा गया। विशेषज्ञों की मानें तो
1864 में सेंट मोरित्ज को एक सुन्दर रिजार्ट शहर के रूप में जाना पहचाना
जाने लगा।
खासियत यह है कि सुन्दर पर्वत श्रंखला एवं ग्लाशियर के मध्य बसा सेंट मोरित्ज का आबादी क्षेत्र सिर्फ 9 प्रतिशत ही है।
अल्पाइन आच्छादित वन क्षेत्र की प्रचुरता के कारण सेंट मोरित्ज की
सुन्दरता में चार चांद लग जाते हैं। यहां नदियों एवं झीलों की सुन्दरता एवं
जल की निर्मलता पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है।
शांत एवं शीतल परिवेश वाला सेंट मोरित्ज 19 शताब्दी से दुनिया के पर्यटन
प्रेमियों के बीच खास लोकप्रिय हुआ। अवकाश के दिनों में मौज-मस्ती एवं सैर
सपाटा के लिए सेंट मोरित्ज दुनिया के चुनिंदा स्थानों में माना जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो 2008 में कार्टियर पोलो विश्व कप का आयोजन सेंट
मोरित्ज में किया गया। सेंट मोरित्ज ने 1985 शीतकालीन खेल पोलो की शानदार
मेजबानी की थी। शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध सेंट मोरित्ज ट्रैकिंग के
लिए भी बेहतरीन इलाका है।
चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित परिवेश देख कर पर्यटकों का मन
मस्तिष्क रोमांचित हो उठता है। गर्मियों में सेंट मोरित्ज में चौतरफा
एथलीट, साइकिल रेसर, धावक, रस वॉकर्स आदि इत्यादि की हलचल दिखेगी।
खास यह कि सेंट मोरित्ज को समुद्र तल से ऊंचाई, मौसम का खुशनुमा होना,
विश्व स्तरीय एथलेटिक्स ट्रैक एवं सुन्दर पाथ-वे आदि इत्यादि विशिष्ट बना
देते हैं।
नदियों में नौकायन करना पर्यटकों को रोमांच से भर देता है तो वहीं बर्फ के
साथ खेलना भी कम रोमांचकारी नहीं होता। पर्यटक सेंट मोरित्ज में घुड़सवारी
का भी भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो सेंट मोरित्ज में धूप का आनन्द कुछ खास होता है।
सर्दियों में बर्फ की चादर चौतरफा एक सुहानापन अवलोकित कराता है। स्कीइंग
एवं स्नोबोर्डिंग के लिए सेंट मोरित्ज सर्वाधिक बेहतरीन स्थान है। सेंट
मोरित्ज की आबादी 5600 के आसपास है।
पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। करीब 13000 बेड्स
की सुविधा वाले परिसर पर्यटको की सेवा के लिए उपलब्ध हैं। खास यह कि सेंट
मोरित्ज में बर्फ की एक सुन्दर गुफा भी है।
इस बर्फीली गुफा की लम्बाई करीब 8 किलोमीटर है। इसे दुनिया का आश्चर्य भी
माना जाता है। यहां की स्थानीय लोक संस्कृति का भी पर्यटक लुफ्त ले सकते
हैं। सेंट मोरित्ज संग्रहालय भी विशेष है।
सेंट मोरित्ज की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट
ज्यूरिख-क्लोटेन है। पर्यटक यहां से टैक्सी या कार से 3.50 घंटे की यात्रा
कर सेंट मोरित्ज पहंुच सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन ज्यूरिख एवं चूर
हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी सेंट मोरित्ज की यात्रा कर सकते हैं।
46.818188,8.227512
46.818188,8.227512












No comments:
Post a Comment