ज्यूरिख : सांस्कृतिक रूप से अति समृद्ध एक वैश्विक शहर
निश्चय ही ज्यूरिख का सौन्दर्य मुग्ध कर लेगा। ज्यूरिख की स्थापत्य कला कुछ है ही ऐसी, जो मुग्ध कर ले। ज्यूरिख की स्थापत्य कला को अतुलनीय कहा जाए तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर ज्यूरिख सांस्कृतिक रूप से अति समृद्ध है। स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख वस्तुत: एक व्यवसायिक एवं सांस्कृतिक शहर है। ज्यूरिख को वैश्विक शहर माना जाता है। विश्व में इसे सबसे बेहतरीन जीवन गुणवत्ता का शहर माना जाता है।
शायद इसीलिए ज्यूरिख वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा शहर है। स्विट्जरलैंड का सबसे धनी-समृद्ध, घना एवं रमणीक शहर ज्यूरिख वस्तुत: दो हिस्सो में है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस शहर की संरचना एक विशाल झील को सुखा कर की गयी है। चौड़ी सड़कें एवं वास्तुशिल्प की सुन्दर इमारतें ज्यूरिख की शान एवं शोभा हैं।
ज्यूरिख का मुख्य आकर्षण शहर के मध्य से गुजरने वाली लिम्मत नदी है। खास यह कि ज्यूरिख के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए लिम्मत नदी पर आकर्षक एवं शानदार 11 पुलों की एक श्रंखला विद्यमान है।
खास यह भी है कि यह सभी पुल एक दूसरे से संबद्ध हैं। लिहाजा इन पुलों का अपना एक अलग आकर्षण है। झील के निकट असंख्य बल्ली आवास हैं। पर्यटक यहां आश्रय लेकर ज्यूरिख के सौन्दर्य का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। ज्यूरिख के प्राचीन भवन अति दर्शनीय हैं। कारण इनकी स्थापत्य कला इनको आैर भी अधिक सुन्दर बनाती है।
इतना ही नहीं, 12वीं एवं 13वीं शताब्दी के रोमन वास्तुकला के अवशेष ज्यूरिख की प्राचीनता को रेखांकित करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो स्विटजरलैंड सभी काल खण्डों एवं कलाओं का अद्भुत संगम है।
इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन संग्रह माना जाता है। तैराकी एवं जलक्रीड़ा के लिए ज्यूरिख दुनिया का सबसे शानदार पर्यटन माना जाता है। ज्यूरिख की झीलों एवं नदियों में सर्वोच्च जल गुणवत्ता मिलती है।
लिहाजा इसे जल पर्यटन की दृष्टि से बेहतरीन माना जा सकता है। ज्यूरिख में आउटडोर पुल आदि इत्यादि खास तौर से नाइटस्पॉट बन चुके हैं।
पर्यटन के इन इलाकों की सैर मन, तन एवं दिल-दिमाग को प्रफुल्लित कर देती है। अर्धचन्द्राकार झील ज्यूरिख का मुख्य एवं शानदार आकर्षण है। स्विटजरलैंड के इस शानदार शहर ज्यूरिख में आकर्षण एवं समृद्धता के असंख्य आयाम हैं। इनमें
खास तौर से संग्रहालय, लिंडेनहॉफ एवं गोथिक कलात्मकता से परिपूरित इमारतें आदि इत्यादि हैं। खास यह कि रोमन कला की विविधिता ज्यूरिख में विशिटता के तौर पर दिखती है। ज्यूरिख की लकड़ी की कलाकृतियां एवं नक्काशीदार वेदियां दुनिया भर में खास तौर से प्रसिद्ध हैं।
रोमनस्क्यू चर्च ज्यूरिख का खास है। इस चर्च की दो मीनार ज्यूरिख का लैंडमार्क या आईकोन हो सकता है। इतना ही नहीं, ज्यूरिख वानस्पतिक रूप से भी अति समृद्ध है। विलुप्त आैषधीय वनस्पतियां भी यहां विशिष्ट तौर पर दिखती हैं।
स्विस राष्ट्रीय संग्रहालय: स्विस राष्ट्रीय संग्रहालय पौराणिकता से अति समृद्ध है। इसे कलाकृतियों का अति समृद्ध संग्रहालय माना जाता है। संग्रहालय में स्विस संस्कृति को दर्शाने वाले असंख्य आयामों की दर्शनीयता है।
खास यह कि यह संग्रहालय अतीत से रूबरू कराता है तो वहीं भविष्य का मार्गदर्शन भी करता है। हथियारों-उपकरणों से लेकर मिट्टी के प्राचीन बर्तनों की एक लम्बी श्रंखला संग्रहालय में दर्शित है। खास यह कि यह संग्रहालय मध्यकालीन सहित कई युगों को रेखांकित करता है।
लिंडेनहॉफ: लिंडेनहॉफ एक अति दर्शनीय एवं सुरम्य स्थान है। मान्यता है कि वर्ष 1798 में इसी स्थान पर ज्यूरिख के नागरिकों ने हेल्वेटिक संविधान की शपथ ली थी। यह एक पौराणिक एवं दर्शनीय स्थान है।
स्विटजरलैंड के ज्यूरिख की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन ज्यूरिख में ही है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी ज्यूरिख की यात्रा कर सकते हैं।
47.369019,8.538030
47.369019,8.538030












No comments:
Post a Comment