मीजी श्राइन: जापान का महातीर्थ
मीजी श्राइन को जापान का महातीर्थ कहा जाना चाहिए। जी हां, आस्था एवं विश्वास का यह केन्द्र जापान के बाशिंदों के बीच श्रद्धा की दृष्टि से देखा जाता है।
जापान की राजधानी टोक्यो स्थित मीजी श्राइन वस्तुत: स्थापत्य कला का एक अतुलनीय अलंकरण है। लिहाजा इसकी दर्शनीयता कहीं अधिक है। वस्तुत: यह एक शिंटो मंदिर है।
आस्था का यह केन्द्र जापान के सम्राट मीजी एवं महारानी श्योकेन की स्मृति को समर्पित है। खास यह कि इस दिव्य-भव्य मंदिर में कोई समाधि नहीं है। क्योटो के दक्षिण में फुशिमी मोमोयामा में स्थित यह स्थापत्य कला का एक अति सुन्दर आयाम है।
स्थापत्य कला की जापानी शैली पर आधारित मीजी श्राइन एक आकर्षक आभा से आलोकित है। एक विशिष्ट आकार-प्रकार वाला यह मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए भी जाना एवं पहचाना जाता है।
निकट ही एक पारितारिक उद्यान भी है। यह उद्यान भी सम्राट मीजी एवं महारानी श्योकेन को समर्पित है। मीजी श्राइन वस्तुत: सघन वन क्षेत्र में स्थित है। लिहाजा चौतरफा एक शांत एवं शीतल परिवेश मिलता है।
करीब 170 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह शानदार परिसर एक अलग ही आभा से आलोकित होता है। आैषधीय वनस्पतियों से आच्छादित यह सघन वन क्षेत्र पर्यावरण से अति समृद्ध है।
सदाबहार वनस्पतियों के आच्छादन वाला यह सघन वन क्षेत्र काफी कुछ विशिष्ट है। खास यह कि वनस्पतियों की 365 से अधिक प्रजातियां इस वन क्षेत्र में संरक्षित हैं। इस वन क्षेत्र में एक लाख बीस हजार से अधिक पेड़-पौधे इस धार्मिक क्षेत्र की शान एवं शोभा हैं।
वस्तुत: देखें तो यह एक शानदार एवं विशिष्ट धार्मिक पर्यटन भी है। यहां की एक शांत सुरम्यता पर्यटकों को आकर्षित करती है।
खास यह कि मीजी श्राइन से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दुर्लभ स्वरूप अति दर्शनीय होता है। सूर्योदय होने के साथ ही इस दिव्य-भव्य धार्मिक केन्द्र को श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए खोल दिया जाता है। सूर्यास्त होने के साथ ही दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है।
खास यह कि इस मंदिर में एक खजाना संग्रहालय भी है। इस खजाना संग्रहालय मेें सम्राट एवं महारानी के लेख संग्रहित हैं। स्थापत्य कला की अजकुराजुकुरी शैली पर आधारित इस मंदिर में बहुत कुछ दर्शनीय है।
इसमें एक मीजी मेमोरियल पिक्चर गैलरी भी शामिल है। इसमें सम्राट एवं उनके जीवन की घटनाओं को रेखांकित करने वाले भित्ति चित्र प्रदर्शित हैं। इसके अलावा यहां खेल की सुविधाएं भी शामिल हैं।
मीजी श्राइन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट टोक्यो इंटरनेशनल एयरपोर्ट टोक्यो है।
टोक्यो में रेलवे स्टेशन भी है। लिहाजा पर्यटक रेल सेे भी मीजी श्राइन की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
35.686960,139.749460
35.686960,139.749460












No comments:
Post a Comment