बाली द्वीप: प्राकृतिक सौन्दर्य की दुनिया
बाली द्वीप को प्राकृतिक सौन्दर्य की एक अलग ही दुनिया कहा जाना चाहिए। जी हां, इंडोनेशिया का बाली द्वीप अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए देश दुनिया में एक खास पहचान एवं ख्याति रखता है।
यूं कहें कि बाली द्वीप दुनिया का विशेष पर्यटन क्षेत्र है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। पर्यटक बाली द्वीप पर रोमांचक मनोरंजन का एक सुखद एहसास करते हैं।
बाली द्वीप न केवल रीति रिवाज के लिए जाना पहचाना जाता है, बल्कि पर्यटन की विशेष ख्याति रखता है।
खास यह कि बाली द्वीप को अत्याधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से युक्त स्वर्ग कहा जाना चाहिए। बाली द्वीप एक प्राकृतिक सुन्दरता का अद्वितीय समिश्रण है। वॉटर रॉफ्टिंग बाली द्वीप का सबसे पसंदीदा क्रियाकलाप है।
बाली द्वीप में अद्भुत एवं समृद्ध अतीत एवं समृद्ध विरासत का विहंगम संगमन दिखता है। यहां की खूबसूरती देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है।
लिहाजा वर्ष पर्यंत पर्यटकों की आवाजाही रहती है। पर्यटक बाली द्वीप पर सुन्दर एवं साफ जल में रॉफ्टिंग के भरपूर मजे लेते हैं। बाली द्वीप पर वॉटर रॉफ्टिंग के अपने अलग ही मजे हैं।
बाली द्वीप पर अयंग, तेलगा वाजा, अंडा आदि नदियों मेें जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द लिया जा सकता है। नदियों की जल यात्रा के दौरान पर्यटक आसपास के प्राकृतिक सौन्दर्य का लुफ्त भी उठा सकते हैं। प्राकृतिक सौन्दर्य की यह अनुभूति दिल एवं दिमाग को एक ताजगी प्रदान करती है।
बाली द्वीप को दुनिया का सबसे बेहतरीन पर्यटन क्षेत्र कहा जाता है। यंू कहा जाये कि बाली द्वीप की अपनी एक अलग ही दुनिया है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
बाली द्वीप में इंडोनेशिया की विशिष्टिता एवं विशेषज्ञता भी दिखती है। बाली द्वीप में विविध संस्कृतियों का बेहतरीन संगमन का एहसास होता है।
बाली द्वीप मेें बलिनी पर्व-त्योहार विशेष होता है। कारीगरी की एक विशिष्ट धारा को भी बलिनी कहा जाता है। लकड़ी की नक्काशी एवं सोने-चांदी के शानदार एवं आकर्षक आभूषण आदि बेहद लुभावने प्रतीत होते हैं। बाली द्वीप में मंदिरों एवं महलों की एक शानदार श्रंखला दिखती है।
पारम्परिक नृत्य, गामेलन का विशिष्ट संगीत, सॉन्केट के साथ साथ रेशम एवं सूती परिधान श्रंखला पर्यटकों को अभिभूत कर देती है।
लकड़ी पर पारम्परिक एवं आधुनिक चित्रों का अंकन पर्यटकों को खास तौर से लुभाता है। बाली द्वीप पर लकड़ी का कलात्मक स्वरूप विशेष आकर्षण है।
खास तौर से मंदिरों एवं महलों की विशिष्टता दिखती है। मंदिरों एवं महलों में भी एक विशिष्ट शैली संरचना दिखती है। बाली द्वीप पर मनोरंजन एवं पर्यटन संसाधनों की यहां कोई कमी नहीं है।
खास यह कि बाली द्वीप पर सब कुछ प्राकृतिक संसाधनों से संचालित प्रतीत होता है। घुड़सवारी, ड्राइविंग एवं सर्फिंग के भरपूर मजे पर्यटक बाली द्वीप पर ले सकते हैं।
शांत शीतल जल में रॉफ्टिंग का विशेष पल पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक होता है। बाली द्वीप को देवताओं का द्वीप भी कहते हैं। असंख्य प्राकृतिक स्थलों के मध्य डिजाइनर मंदिर बेहद आकर्षक हैं।
कलात्मकता की सुन्दरता भी मुग्ध करती है। पर्यटकों की सेवाओं-सुविधाओं के लिए बाली द्वीप पर शानदार होटल्स से लेकर रेस्टोरेन्ट एवं स्पा आदि बहुत कुछ उपलब्ध रहता है। जिससे पर्यटक आनन्द का हर पल यहां जीवंतता के साथ जी सकते हैं।
बाली द्वीप को देवताओं का द्वीप इस लिए भी कहा जाता है क्योंकि बाली द्वीप पर विविध संस्कृतियों की जीवंतता दिखती है। विशेषज्ञों की मानें तो बाली द्वीप असंख्य मंदिर समारोह से आलोकित रहता है।
निश्चय ही ऐसे में देवता प्रवास करते होंगे। बाली द्वीप पर 1000 से अधिक मंदिरों की श्रंखला विद्यमान है। बाली द्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी गुनांग अगंग है।
गुनांग अगंग को बाली द्वीप का आध्यात्मिक केन्द्र भी माना जाता है। बाली द्वीप भले ही उबड़ खाबड़ हो लेकिन यह पर्यटन का दिल है। बाली द्वीप पर खेत-खलिहान की भी अपनी परम्परा है।
बाली द्वीप पर बालिनीज मालिश का भी अपना एक अलग आनन्द है। प्राचीन समुद्र तट से लेकर रोमांचक जल खेल एवं विश्व स्तरीय सुविधाओं तक बाली द्वीप में बहुत कुछ है। बाली द्वीप पर कला एवं संस्कृति की जीवंतता दिखती है। खास तौर से यहां के उबड़ गांव को कला एवं संस्कृति का आश्रय स्थली कहा जा सकता है। हस्तशिल्प यहां की विशेषता है।
बाली द्वीप इंडोनेशिया की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। बाली द्वीप का निकटतम एयरपोर्ट नागरा राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इंडोनेशिया का बाली द्वीप जलमार्गों से भी जुड़ा है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बाली द्वीप की यात्रा कर सकते हैं।
0.964300,104.540220
0.964300,104.540220












No comments:
Post a Comment